तलाक की खबरों के बीच राकेश बापट और रिद्धि डोगरा ने जमकर की पार्टी, ये रहे सबूत

टीवी के सबसे खूबसूरत कपल में से एक रिद्धि डोगरा और राकेश बापट के अलगाव की खबरों ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. खबर के मुताबिक शादी के 7 साल बाद रिद्धि डोगरा और राकेश बापट के रिश्ते में खटास आ चुकी हैं. ये दोनों में अब एक साथ नहीं रहना चाहते. यहां तक बताया जा रहा है कि रिद्धि राकेश से अलग रहती हैं. मामला इस कदर बिगड़ चुका है कि ये दोनों तलाक लेने तक की सोच रहे हैं. वहीं रिद्धि ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि, 'हां हम अलग रह रहे हैं। ये फैसला हमने मिलकर लिया है और हम एक दूसरे के परिवार का सम्मान और ख्याल रखते हैं. हम दोनों अच्छे दोस्त है. लेकिन हमारी दोस्ती नहीं टूटेगी. आप सभी के प्यार के लिए तहेदिल से शुक्रिया.' वहीं राकेश ने भी टीओआई को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि, 'हां मैंने और रिद्धी ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है. हमारे अलग होने की कोई वजह नहीं है। कभी-कभी भावनाएं मिल नहीं पाती. हम अब भी एक दूसरे से प्यार करते है और हमारे लिए सिर्फ प्यार की परिभाषा बदली है.' वहीं तलाक की खबरों के बीच राकेश और रिद्धि एक्ट्रेस बेनाफ दादाचंदजी की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे. इस मौके पर राकेश और रिद्धि ने नवदंपति के फोटोज भी खिंचवाई है. राकेश ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टा स्टोरी पर रिद्धि के साथ फोटोज शेयर की हैं. खास बात ये है कि दोनों फोटो में बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/amidst-the-news-of-diovorce-raqesh-bapat-and-ridhi-dogra-party-at-benaf-dadachandji-and-norman-hou-wedding-reception-190968.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज