टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हुआ ये बड़ा चमत्कार, अब ऑटो पायलट कारें सड़कों पर पकड़ेंगी रफ्तार

नई दिल्ली। एक और साहसी बयान में टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने घोषणा है कि कंपनी की पूरी तरह से सेल्फ-ड्राइविंग फीचर इस साल के अंत तक तैयार हो जाएगा। द वायर्ड ने मस्क के हवाले से बताया कि साल 2020 के अंत तक इलेक्ट्रिक कार निर्माता की सेल्फ-ड्राइविंग फीचर इतनी सक्षम हो जाएगी कि लोग कार चलाते हुए सो भी सकते हैं, जबकि कार उन्हें वांछित गंतव्त तक पहुंचा देगा।

यह भी पढ़ें- इस वजह से कुछ लोगों को दिखते हैं डरावने साये, आज ही जान लें इनकी हकीकत

मस्क ने एक पॉडकास्ट साक्षात्कार में कहा, "मैं समझता हूं कि इस साल हम इस फीचर का काम पूरा कर लेंगे। इसका मतलब यह है कि कार आपको पर्किं ग लॉट में ढूंढ लेगा, उसके बाद आपको पिक कर आपको अपने गंतव्य तक पहुंचा देगा और इसे किसी मानवीय हस्तक्षेप की जरूरत नहीं पड़ेगी।"

यह भी पढ़ें- आज के दिन ही हुई थी ‘अंधेरे के देवता’ की खोज, 11वीं पढ़ने वाली लड़की ने सुझाया था यह नाम

उन्होंने कहा, "यह निश्चित रूप से होगा, इसमें कोई अगर-मगर नहीं है।" मस्क का यह संशोधित टाइमलाइन टेस्ला के खरीदारों के बहुत ही अच्छी खबर है, जोकि सालों से ड्राइवरलेस फीचर का इंतजार कर रहे हैं। टेस्ला ने कहा कि अक्टूबर 2016 के बाद बनाई गई सभी कारों के हार्डवेयर इस फीचर को प्राप्त करेंगे। हालांकि अक्टूबर 2016 से अक्टूबर 2018 के बीच के कारों के मालिकों को 'फुल सेल्फ ड्राइविंग' फीचर के लिए 3,000 डॉलर का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। टेस्ला ने वादा किया है कि सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए यह फीचर उन्हें मुहैया करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में होने जा रहा 25वां 'मेडिकल फेयर इंडिया 2019' मेला



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/tesla-autopilot-car-soon-4163907/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज