दुबई जेल से निकलने के बाद एक्टर अमित टंडन की पत्नी कर सकती हैं सुलह, नहीं होगा तलाक

'कसम तेरे प्यार' फेम एक्टर अमित टंडन की डर्मेटोलॉजिस्ट पत्नी रूबी टंडन दुबई के अल राफा जेल में लम्बे वक्त से बंद थी जिसके बाद पिछले साल रुबी को जेल से रिहा किया गया था. लेकिन रिहा होने के बाद भी रूबी को दुबई से बाहर जाने की परमिशन नहीं मिल पाई थी. जिसके बाद रूबी को वहां के होटल में फंसे रहना पड़ रहा था. लेकिन फिर जनवरी के आस पास कानूनी कार्यवाही पूरी होने पर रूबी को दुबई से बाहर जाने की इजाजत भी मिल गई थी जिसके बाद वो अपनी बेटी के साथ सीधे अमेरिका अपनी मां के पास चली गई थी. अब स्पॉटबॉय.कॉम की खबर के मुताबिक अब रूबी मुंबई लौट आई हैं और इसी रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे में अमित टंडन और रूबी के बीच का रिश्ता फिर से सुधरता दिखाई दे रहा हैं इसलिए दोनों ने अपने तलाक को भी रोक दिया हैं. आपको बता दें कि दोनों लम्बे वक्त से अलग रह रहे थे और दोनों ने तलाक की अर्जी भी डाली हुई थी. लेकिन जब रूबी पर दुबई में एक अधिकारी को धमकाने का आरोप लगा तो उन्हें जेल में भेज दिया गया. इस दौरान अमित टंडन ने रूबी को जेल से बाहर निकलवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया. स्पॉटबॉय.कॉम को रूबी और अमित के एक नजदीकी सोर्स ने बताया कि “रूबी अब पहले के मुकाबले बदल चुकी हैं. जेल के दौरान उन्होंने महसूस किया कि उनके लिए जो अमित ने किया वो किसी ने नहीं किया. अमित ने हर मुमकिन कोशिश की जिससे रूबी जल्द से जल्द बाहर आ सके. जिसके बाद दोनों की एक –दूसरे के इज्जत बढ़ गई हैं'

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/amit-tandon-and-her-wife-ruby-are-might-not-go-for-divorce-193367.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज