दीपक ठाकुर का एक अनोखा वीडियो हुआ वायरल , सोमी-श्रीसंत के लिए कर रहे हैं खास तैयारी

बिग बॉस 12 के फाइनलिस्ट रहे बिहार के पॉपुलर सिंगर दीपक ठाकुर ने बिग बॉस के दौरान अपने अनूठे अंदाज से दर्शकों के लाडले बन गए थे. इन दिनों वो अपने एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं.दीपक ने अपने सोशल हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दीपक एक सलून में फेशियल करवाते हुए और चेहरे का रंग रोगन करवाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान वो गाने भी गाते नजर आए. वीडियो शेयर करते हुए दीपक ने कैप्शन लिखा, 'आज मैं वो सब करूं जो अब तक ना किया. अब शहर में 12 फरवरी को सितारें (श्रीसंत और सोमी खान) कदम रखेंगे. तो इतनी डेंटिंग पेटिंग तो लाजमी है.' आपको बता दें कि दीपक के इस रंग-रोगन के पीछे एक खास वजह है. दीपक को उनकी क्रश सोमी खान से 12 फरवरी को जो मिलना है. View this post on Instagram A post shared by Deepak Thakur (@ideepakthakur) on Feb 8, 2019 at 2:25am PST आपको बता दें कि दीपक ठाकुर से मिलने बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट्स सोमी खान और श्रीसंत 12 फरवरी को मुजफ्फरपुर जा रहे हैं. दीपक ने कुछ दिनों पहले ही एक पिक्चर शेयर कर लिख था- हमारे बड़े भैय्या श्रीसंत और मेरी दोस्त सोमी खान मुजफ्फरपुर पधार रहे हैं. वो 12 फरवरी को यहां आएंगे. आप दोनों को दिल से धन्यवाद. हमारा मुजफ्फरपुर आपके स्वागत में बाहें फैलाए तैयार है. 12 फरवरी को मुजफ्फरपुर में धमाल होने वाला है. View this post on Instagram A post shared by Deepak Thakur (@ideepakthakur) on Feb 7, 2019 at 10:19pm PST

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/deepak-thakur-facial-video-goes-viral-sreesath-somi-khan-will-go-to-meet-him-191027.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज