सिद्धू को शो से बाहर किए जाने पर कपिल ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

पुलवामा (Pulwama) में जवानों पर किए गए आंतकवादियों द्वारा कायराना हमले के बाद पूर्व क्रिकेटर और पंजाब में कांग्रेस के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा दिए बयान की वजह से विवाद खड़ा हो गया जिसके बाद उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से निकाले जाने की खबर सामने आई. नवजोत सिंह सिद्धू की जगह पर अब अर्चना पूरण सिंह शो में नजर आएंगी. सिद्धू ने पुलवामा में हुए आतंकवादियों के कायराना हमले पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा कि, 'आप इस हमले का दोष पूरे देश पर नहीं मढ़ सकते हैं. पूरे देश या किसी एक को इसका दोष देना ठीक नहीं है'. उन्होंने आगे कहा है कि' 'यह सच है कि यह हमला कायरता है और आतंकवाद, हिंसा कहीं से भी सही नहीं है और जिसने यह सब किया है, उसे सजा मिलनी ही चाहिए. लेकिन सिद्धू की कही ये बातें सोशल मीडिया के लोगों को नाराज कर गई. जिसके बाद आम जनता ने शो से सिद्धू को बाहर करने की मांग कर दी थी. अब कपिल ने इस सिद्धू को शो से निकाले जाने पर बात की है. ज़ी न्यूज के रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल ने कहा- ''अभी नवजोत सिंह सिद्धू के कुछ और कमिटमेंट्स हैं इसलिए हमारे साथ अर्चना पूरन सिंह शूट कर रही हैं. मौजूदा वक्त में सिद्धू हमारे साथ नहीं हैं.'' ''हालांकि ये बहुत छोटी चीजें हैं, या फिर प्रोपेगेंडा होता है जिनमें इस तरीके की बातें आती हैं. मेरा मानना ये है कि किसी को बैन करना, नवजोत सिंह सिद्धू को शो से बाहर करना इन बातों का सोल्यूशन नहीं है. यह स्थाई समाधान हमें मिलकर देखना होगा.'' पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन की बात पर कपिल बोले- ''हम इन सब चीजों में सरकार के साथ हैं, लेकिन फिर भी एक स्थाई समाधान की जरूरत है. पुलवामा में जिन लोगों ने कायराना तरीके से हमारे जवानों को शहीद किया उनको ढूंढ-ढूंढ कर मारना चाहिए, जिसमें पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है.'' View this post on Instagram A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on Feb 17, 2019 at 2:24am PST

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/kapil-sharma-finally-reacts-to-navjot-singh-sidhus-ouster-from-the-kapil-sharma-show-after-his-statement-on-pulwama-terror-attack-193298.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज