इस वजह से कुछ लोगों को दिखते हैं डरावने साये, आज ही जान लें इनकी हकीकत

नई दिल्ली: आपके साथ शायद ऐसा कई बार हुआ होगा जब आपको अचानक से लगा कि कोई साया आपके सामने से अचानक गुज़र गया हो या कभी कभार आपको ऐसा लगता है कि अंधेरे में कोई आपके सामने खड़ा है। आपके साथ अगर ऐसा कुछ हुआ है तो आप आज ही इसकी असलियत जान लीजिए जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को कोई भी जानकारी नहीं होगी।

दिल्ली में होने जा रहा 25वां 'मेडिकल फेयर इंडिया 2019' मेला

भूतों से सभी लोगों को डर लगता है लेकिन आपको ये बात जानकार हैरानी होगी कि भूत दिखने की घटना का असलियत से कोई वास्ता नहीं होता है और कभी आपके साथ भूत दिखने की कोई घटना हो तो आप इसमें अपने दिमाग और अपनी आंखों को ज़िम्मेदार समझ सकते हैं।

इस वजह से दिखते हैं भूत

आपको ये बात जानकार हैरानी होगी कि जब आप अकेले होते हैं तो आपके दिमाग भूत प्रेत की बातों को ज्यादा सोचने लगता है। इसके अलावा बिना किसी आवाज़ के भी हमें लगता है कि कोई आवाज़ हो रही है। दरअसल ऐसा हमारे दिमाग में तेज़ी से होने वाले परिवर्तनों की वजह से भी होता है जिसकी वजह से कई बार हमें ऐसा लगता है कि कोई हमें घूर रहा है या हमारे सामने से गुज़रा है।

भारतीय संचार उपग्रह एरियन रॉकेट से होगा लांच, 15 साल की होगी जीवन अवधि

इसके अलावा आंख की पुतली को बेहद कोने में पहुंचाकर अगर हम आखिरी छोर से कोई मूवमेंट देखें तो वह बहुत साफ नहीं दिखता है। डिटेल भी नजर नहीं आती है, सिर्फ काला और सफेद ही दिखता है। ऐसी परिस्थितियों में हमारा मस्तिष्क ऐसी सूचना भेजता है जैसे कि हमारे सामने कुछ अजीब चीज़ खड़ी हो ऐसे में आपको लगता है कि आपने भूत देखा है लेकिन असलियत में इसके पीछे विज्ञान का हाथ है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/the-reality-of-ghost-seen-activities-4159024/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज