शिल्पा शिंदे ने थामा कांग्रेस का दामन, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते चाहती हैं देखना
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर देश भर में मशहूर हुई अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने राजनीति में प्रवेश कर लिया है। शिल्पा ने राहुल गांधी के न्रेतत्व पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। शिल्पा शिंदे ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम और चरण सिंह सपरा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली है। कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद शिल्पा ने एक इंटरव्यू में कहा, "पार्टी ने जिस तरह से स्वागत किया वो मेरे लिए खुशी की बात है। मैं चाहती हूं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने।" शिल्पा ने प्रियंका गांधी के कांग्रेस में शामिल होने का स्वागत किया। शिल्पा ने यह भी कहा कि वे जाति पाति की राजनीति नहीं करेंगी। शिल्पा के उत्तर मुंबई से चुनाव लड़ने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन इसकी अभि तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। छोटे पर्दे पर कई सीरियल में काम कर चुकीं शिल्पा शिंदे को एंड टीवी के सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' से एक बड़ी पहचान मिली। हालांकि सीरियल और चैनल के प्रोड्यूसर के साथ अनबन के चलते शिल्पा शिंदे ने सीरियल को बीच में ही छोड़ दिया और फिर क़रीब डेढ़ दो साल का वक़्त शिल्पा शिंदे की ज़िन्दगी में ऐसा भी आया जब उन्हें टीवी इंडस्ट्री ने मिलकर बॉयकाट कर उन्हें काम नहीं दिया। इस ख़राब दौर से शिल्पा शिंदे को बाहर निकलने में सहारा दिया कलर्स टीवी के रिएलिटी शो बिग बॉस ने और इस दौरान सलमान खान ने शिल्पा को ख़ूब सपोर्ट किया। Mumbai: TV actress Shilpa Shinde joins Congress in presence of Sanjay Nirupam, President of Mumbai Congress Committee and party leader Charan Singh Sapra. pic.twitter.com/cBO5q6fTl6— ANI (@ANI) February 5, 2019 Now official #ShilpaShinde joins congress @sanjaynirupam @RahulGandhi @INCIndia @RajThackeray @BeingSalmanKhan @BiggBoss pic.twitter.com/BLzrZTnV9J— Shikha Dhariwal (@ShikhaTalkies) February 5, 2019
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/shilpa-shinde-joins-congress-says-she-wants-to-see-rahul-gandhi-as-prime-minister-189540.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/shilpa-shinde-joins-congress-says-she-wants-to-see-rahul-gandhi-as-prime-minister-189540.html
Comments
Post a Comment