Dastaan-E-Mohabbat Salim Anarkali के अचानक बंद किये जाने पर शो की इस एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

कलर्स पर तीन महीने पहले पूरे ताम झाम के साथ शुरू हुआ शो 'दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम-अनारकली' के फैंस के लिए जनवरी महीने में एक बुरी खबर आई जब अचानक शो को बंद कर दिया गया. बताया गया कि टीवी के दो सबसे पॉपुलर कलाकार शाहीर शेख और सोनारिका भदौरिया की एक्टिंग से सजा शो और शानदार सेट्स और ज्वैलरी के दम पर भी शो को TRP ना मिलता देख चैनल ने शो को बंद करने का फैसला लिया गया. View this post on Instagram A post shared by Vibha Rani Prasad (@vibharani_sns) on Jan 5, 2019 at 7:53pm PST अब स्पॉटबॉय.कॉम से बात करते हुए शो में जोधा का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस गुरदीप कोहली ने ये खुलासा किया कि आखिर शो ऐसे अचानक बंद क्यों हुआ. गुरदीप ने कहा, “इस बात में कोई दो राय नहीं है कि इस शो (दास्तान ए मोहब्बत) को ऑडियंस ने बहुत प्यार किया और देखा. लेकिन कहानी बहस का विषय है. तो मेकर्स और प्रोड्यूसर कुछ बदलाव करने के बारे में सोच रहे थे लेकिन अफसोस वो हो नहीं पाया जैसा होना चाहिए था. ये एक महान शो था, पहली बार सलीम और अनारकली की कहानी छोटे परदे पर दिखाई जा रही थी”. View this post on Instagram Jodha bai in dastane mohbbat Salim anarkali filter credit -@polaar_lover #jodha #dastanemohabbatsalimanarkali #gurdeepkohli #actresslife @gurdippunjj A post shared by kukki (@celebstian) on Sep 28, 2018 at 6:31am PDT

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/shaheer-sheikh-sonarika-bhadoria-colors-show-dastaan-e-mohabbat-salim-anarkali-abrupt-end-reason-revealed-by-gurdeep-kohli-191934.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज