Gossip : विवियन डीसेना और गरिमा जैन का हुआ ब्रेकअप
कलर्स के लोकप्रिय शो शक्ति अस्तित्व के एहसास में हीरो का किरदार निभाने वाले मशहूर कलाकार विवियन डीसेना अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक विवियन डीसेना का गर्लफ्रेंड गरिमा जैन से ब्रेकअप हो चुका है. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक शक्ति अस्तित्व के एहसास में विवियन डीसेना की ऑन-स्क्रीन बहन का किरदार निभा चुकी गरिमा जैन के साथ उनका पिछले कुछ वक्त से अफेयर चल रहा था. बताया जा रहा है कि दोनों काफी लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों एक मजबूत रिश्ते की तरफ आगे बढ़ रहे थे. लेकिन फिर पिछले कुछ दिनों से दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे और उसके बाद दोनों ने रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया. इंडिया फोरम ने इस मामले में गरिमा से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में कुछ भी नहीं बोलना चाहती हूं. साथ ही मैं नहीं चाहती हूं कि मेरा नाम विवियन के साथ जुड़े. वहीं विवियन ने इस मामले में अभी तक कुछ भी नहीं कहा है. आप सभी को पता हो कि विवियन ने पिछले साल ही अपनी पत्नी वाहबिज दोराबजी को तलाक दिया था और दोनों ने एक-दूजे के साथ करीब 3 साल बिताए थे. विवियन टीवी शो 'मधुबाला' 'प्यार की ये एक कहानी' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं. वाहबिज के बाद अब रूमर्ड गर्लफ्रेंड गरिमा से भी विवियन का रिश्ता टूट गया है.
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/shakti-astitva-ke-ehsaas-ki-fame-vivian-dsena-broke-up-with-garima-jain-190527.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/shakti-astitva-ke-ehsaas-ki-fame-vivian-dsena-broke-up-with-garima-jain-190527.html
Comments
Post a Comment