Gully Boy को 'Sulley Boy' क्यों बुला रहे हैं ट्विटराती, अब क्यों ट्रोल हुए रणवीर सिंह?

आजकल बॉलीवुड में हीरोइनों से ज्यादा चर्चा रणवीर सिंह के आउटफिट के चर्चे होते हैं. रणवीर सिंह हर बार एक नया स्टाइल स्टेटमेंट लेकर आते हैं और सबको कंफ्यूज कर देते हैं. जहां कुछ लोगों को रणवीर सिंह का ये बिंदास अंदाज पसंद है, वहीं उनका स्टाइल कुछ के सिर के ऊपर से निकल जाता है. जो भी हो, उनके अंदाज के चर्चे तो जरूर होते हैं. रणवीर सिंह के कपड़े बोल्ड होते हैं, ब्राइट होते हैं. वो कभी एक्सपेरिमेंट करने से हिचकते नहीं. लेकिन इस बार उनकी एक जैकेट चर्चा में है. ट्विटर पर इस बार उनकी तुलना एक कार्टून कैरेक्टर तक से कर दी गई है. दरअसल, रणवीर सिंह फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में बिजी हैं. इस दौरान हर रोज वो किसी न किसी कूल आउटफिट में नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने एक ढीली-ढाली पैंट पर एक लाइट मिंटी ग्रीन कलर की जैकेट पहन रखी है. ये मनीष अरोड़ा का क्रिएशन है. इस पर कई तरह के पैच लगे हुए हैं, साथ ही इसकी स्लीव पर गली बॉय भी लिखा हुआ है. View this post on Instagram Gangsta of Love @manisharorafashion A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Feb 9, 2019 at 8:18am PST हालांकि, फर वाली इस जैकेट को देखकर लोगों को कुछ और ही याद आ गया. अगर आपने मॉन्स्टर इंक मूवी देखी है, तो आपको इस फिल्म का लीड कैरेक्टर जेम्स पी. सलीवन भी याद होगा. रणवीर की जैकेट देखकर लोगों को यही आसमानी रंग और पोल्का डॉट्स वाला ये मॉन्स्टर याद आ गया. इसके बाद तो लोगों ने इस पर कई जोक्स और मीम्स बना डाले. यहां तक कि ट्विटरातियों ने ये भी कहा कि उन्हें इस गली बॉय और सली बॉय में कोई फर्क नहीं दिखाई दे रहा. आप खुद देखिए इस जैकेट पर लोगों का रिएक्शन- Similar naa pic.twitter.com/quXQU3amwa — I King Zoolien (@err_fun) February 9, 2019 Breaking News: Ranveer Singh has landed a role in the new Monsters Inc. movie - Apparently he’s playing Sully’s cousin. pic.twitter.com/Y61a7V5An0 — Crime Master Gogi (@tvphangurl1) February 9, 2019 When your fashion inspiration is Sully from Monsters Inc. https://t.co/Ki3Xb773FF — سندیپ | Sandeep (@KaanPaachak) February 10, 2019

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/gully-boy-ranveer-singh-trolled-for-his-choice-of-jacket-gets-compared-with-sully-character-from-monster-inc-movie-tk-190836.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज