Happu Ki Ultan Paltan : हप्पू सिंह अपनी पल्टन लेकर पहुंचे दिल्ली
एंड टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' ने अपने अलहदा स्टोरीलाइन,डायलॉग्स और जबरदस्त अदाकारी की वजह से दर्शकों के दिलों पर खास जगह बना ली है. आसिफ शेख, रोहिताश गौड़, शुभांगी अत्रे और सौम्या टंडन जैसे पॉपुलर कलाकारों की उम्दा एक्टिंग से इस कॉमेडी शो ने दर्शकों के दिलों में अलग पहचान बनाई है. सिर्फ मुख्य कलाकार ही नहीं बल्कि इस शो के सपोर्टिंग कलाकार भी अपनी अलग छाप छोड़ने में कामयाब हुए हैं। अब 'भाबीजी घर पर हैं' शो और इसके किरदारों की इसी पॉपुलैरिटी को देखते हुए शो के मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है. 'भाबीजी घर पर है' के निर्माताओं ने इस शो का स्पिन ऑफ बनाने का फैसला लिया है जिसमें पॉपुलर किरदार दरोगा हप्पू सिंह की कहानी पर फोकस किया जाएगा. इस शो का नाम हप्पू की उल्टन पल्टन है. बताया जा रहा है कि 'हप्पू की उल्टन पल्टन' में दरोगा हप्पू की मां का रोल पॉपुलर फिल्म और टीवी एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी निभाने वाली हैं और इस सीरियल में उनका नाम कटोरी होगा. आपको बता दें कि हप्पू सिंह का किरदार योगेश त्रिपाठी निभाते हुए नजर आते हैं जिन्हें काफी पसंद किया जाता है हाल ही में योगेश त्रिपाठी उर्फ दरोगा हप्पू सिंह हाल ही में अपने नए शो 'हप्पू की उलटन पलटन' के कलाकारों के साथ दिल्ली आए. इस मौके पर योगेश ने कहा कि 'मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि लोगों को मेरा किरदार इतना पसंद आएगा'. योगेश त्रिपाठी ने कहा, "हप्पू की उलटन पलटन मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है. जब मैंने हप्पू सिंह का किरदार निभाना शुरू किया, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाऊंगा. आज एक पूरा शो हप्पू सिंह के केरेक्टर पर टिका हुआ है. मैं विनम्रतापूर्वक दर्शकों का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे इतना प्यार दिया. मैं चाहता हूं कि वो 'हप्पू की उलटन पलटन' को भी प्यार दें." योगेश त्रिपाठी ने कहा, "दिल्ली हमेशा से मुझे गर्मजोशी से स्वीकार करती रही है और मुझे यहां रहना बहुत अच्छा लगता है. मुझे उम्मीद है कि यहां के दर्शक मुझ पर अपने प्यार और प्रशंसा की बौछार करते रहेंगे, क्योंकि मैं 'हप्पू की उलटन पलटन' के साथ एक नई यात्रा शुरू करने जा रहा हूं." View this post on Instagram A post shared by Ashna Kishore (@kishoreaashna) on Feb 12, 2019 at 12:26am PST
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/bhabi-ji-ghar-par-hain-spin-off-happu-ki-ultan-paltan-main-lead-happu-singh-visits-delhi-with-his-paltan-193332.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/bhabi-ji-ghar-par-hain-spin-off-happu-ki-ultan-paltan-main-lead-happu-singh-visits-delhi-with-his-paltan-193332.html
Comments
Post a Comment