Ishqbaaaz के नकुल मेहता ने शत्रुघ्न सिन्हा के #MeToo पर दिए बयान को बताया गैर जिम्मेदाराना
हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने #MeToo कैंपेन का मजाक उड़ाते हुए बड़ा ही अजीब बयान दिया था। शत्रुघ्न ने कहा कि आज के समय में तमाम हरकतें करने के बावजूद उनका नाम #MeToo कैंपेन में नहीं आया। इसके बाद ये भी कहा कि दुनिया को दिखाने के लिए कि मैं एक खुशहाल शादीशुदा हूं और मेरा जीवन अच्छा है, कभी-कभार में अपनी पत्नी की आड़ ले लेता हूं। शत्रुघ्न सिन्हा यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, अगर कोई #MeToo कैंपेन में उनका नाम लेने के बारे में सोच भी रहा है तो न ले। दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा 6 फरवरी को लेखक ध्रुव सोमनी की किताब की लॉन्चिंग के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कहा, आज के समय में जब कोई कामयाब पुरुष असफल होता है तो उसके पीछे किसी न किसी महिला का हाथ होता है। उन्होंने कहा, आज MeToo का समय है और ये कहने में कोई शर्म या संकोच नहीं होनी चाहिए कि कामयाब व्यक्ति के असफलता के पीछे महिला है। मैंने इस आंदोलन में (मीटू) जो देखा है उसमें सफल पुरुषों की परेशानियों और बदनामी के पीछे ज्यादातर महिलाएं हैं।’ इतना सब कह देने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ये भी कहते हैं कि उनके इन बयानों को गलत तरीके से न लिया जाए। वैसे कमाल है।। एक तरफ आप #MeToo कैंपेन को आंदोलन बताते हैं तो दूसरी तरफ उसका मजाक बनाते हैं। नकुल ने शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर कसा तंज शत्रुघ्न सिन्हा के #MeToo कैंपेन पर दिए गए इस बयान की हर तरफ आलोचना हो रही है। अब स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल इश्कबाज एक्टर नकुल मेहता ने भी शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर आपत्ती जताते हुए एक ट्वीट किया और लिखा, "पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना बयान।" This did not even need a KWK couch! Absolute bonkers. https://t.co/YYjYIyOTzr— Nakuul Mehta (@NakuulMehta) February 7, 2019
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/ishqbaaaz-fame-nakuul-mehta-finds-shatrughan-sinhas-statement-on-metoo-as-absolute-bonkers-190303.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/ishqbaaaz-fame-nakuul-mehta-finds-shatrughan-sinhas-statement-on-metoo-as-absolute-bonkers-190303.html
Comments
Post a Comment