Ishqbaaaz Spoiler Alert : सोनिया नहीं बल्कि मन्नत से होगी शिवांश की शादी

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल इश्कबाज में लीप के बाद काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में नकुल मेहता और नीति टेलर की केमिस्ट्री को दर्शक धीरे धीरे पसंद कर रहे हैं. स्पॉटबॉय.कॉम की खबर के मुताबिक शिवांश सिंह ओबेरॉय की जिंदगी में जमकर ड्रामा होने वाला है. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि वो सोनिया नहीं बल्कि मन्नत खुराना (निति टेलर) से शादी करेगा. कल के एपिसोड़ में दिखाया गया था कि शिवांश घोषणा करता है कि वो सोनिया से शादी करने वाला है जिसके चलते वरुण (जान खान) शॉक रह जाता है क्योंकि उसके प्लान के मुताबिक, वो चाहता है कि शिवांश मन्नत से शादी करे. इसीलिए वो उसे ओबेरॉय मेन्शन में बुलाता है और मुन्नी की कसम लेने के लिए कहता है. वो मेहंदी वाली बन अपना चेहरा छुपाकर आती है. रिपोर्ट के मुताबिक शिवांश सोनिया से नहीं बल्कि मन्नत से शादी करेगा. हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में भी यही दिखाया गया है. स्टारप्लस ने अपने पेज पर वीडियो शेयर किया है जिसमें कैप्शन में लिखा है, “ये वेडिंग प्लान रोमांटिक नहीं है”. प्रोमो में हम देख सकते हैं कि शिवांश और मन्नत दोनों ने अपने-अपने हाथो में वरमाला पकड़ा हुआ है और एक दूसरे को हैरानी भरी नजरों से देख रहे हैं. उनके बैकग्राउंड में एक डॉल देखी जा सकती है जो दुल्हन की तरह सजी हुई है. View this post on Instagram A post shared by StarPlus (@starplus) on Feb 11, 2019 at 8:07am PST बताया जा रहा है कि वरुण, जो मन्नत को इस्तेमाल कर रहा है वो उसे फोर्स करेगा वो शिवांश से शादी करे. सोनिया के बदले, मंडप पर मन्नत आ जाएगी और शिवांश से शादी कर लेगी. और फिर वरुण का प्लान कामयाब हो जायेगा. लेकिन कहानी दिलचस्प तब हो जाएगी जब मन्नत और शिवाय एक दूसरे से प्यार करने लगेंगे.

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/ishqbaaaz-spoiler-alert-shivaansh-will-marry-mannat-instead-of-sonia-191617.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज