Ishqbaaaz फेम सुरभि चंदना ने कॉफी विद करण के फिनाले एपिसोड को बताया फर्जी
करण जौहर के पॉपुलर टीवी शो कॉफी विद करण सीजन 6 का फिनाले एपिसोड काफी सुर्खियों में है. शो के फिनाले एपिसोड में करण बॉलीवुड की दो हॉट हसीनाओं करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा को लाने में सफल रहे. ये शो इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि इन दिनों की अदावत ने पहले काफी सुर्खियां बनाई थी. शो में दोनों एक्टर्स ने कई बड़े खुलासे किए. इस दौरान दोनों एक्ट्रेस ने एक्स-बॉयफ्रेंड शहीद कपूर और सारा अली खान से लेकर मलाइका अरोड़ा -अर्जुन कपूर के अफेयर और शादी तक पर बात की. जहां शो को काफी पसंद किया जा रहा है वहीं पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना को लगता है शो खास रास नहीं आया. इश्कबाज फेम सुरभि चंदना ने सोशल मीडिया पर चैट शो के फाइनल एपिसोड को फेक और बोरिंग बताया है. सुरभि ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, ''क्या ये मैं ही हूं जिसे कॉफी विद करण का यह एपिसोड देखकर मजा नहीं आया. यह पूरी तरह से बोरिंग और फेक था.'' आपको बता दें कि करीना से करण ने अमृता सिंह के साथ रिश्ते को लेकर सवाल किया कि आप दोनों के रिश्ते कैसे हैं? जिसके जवाब में करीना ने कहा कि, ‘सैफ अली खान से शादी करने के बाद मैं अभी तक कभी भी अमृता सिंह से नहीं मिली हूं. लेकिन मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं. फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के दौरान मेरी उनसे मुलाकात हुई थी. उस दौरान अमृता सिंह, सारा को मुझसे मिलवाने लाई थीं.’
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/ishqbaaaz-actress-surbhi-chandna-says-koffee-karans-season-finale-episode-is-fake-194473.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/ishqbaaaz-actress-surbhi-chandna-says-koffee-karans-season-finale-episode-is-fake-194473.html
Comments
Post a Comment