गंगा सफाई के लिए Jio ने बढ़ाया कदम, नमामि गंगे से जुड़ा रिलायंस

गंगा सफाई को लेकर केंद्र सरकार के जरिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं अब गंगा सफाई की ओर रिलायंस जियो ने भी एक कदम बढ़ा दिया है. मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड गंगा सफाई अभियान से जुड़ गई है. रिलायंस गंगा स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) के साथ जुड़ गई है. ‘नमामि गंगे प्रोग्राम’ के तहत क्लीन गंगा के संदेशों को रिलायंस जियो लोगों के बीच ले जाने का काम करेगी. रिलायंस जियो अपने करोड़ों ग्राहकों को एसएमएस और डिजिटल बैनर पुश नोटिफिकेशन के माध्यम से नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के संदेशों को भेजेगी. कुंभ मेले के दौरान ही इन संदेशों को भेजा जाएगा. जियो नेटवर्क की व्यापक पहुंच का लाभ उठाते हुए एनएमसीजी कुंभ मेले के दौरान स्वच्छ गंगा के संदेशों को सीधे और तुरंत देश भर के करोड़ों लोगों तक पहुंचा सकेगा. वहीं कुछ दिन पहले ही रिलायंस जियो ने कुंभ एप लॉन्च किया था. इसी कुंभ एप में अब ‘गंगा एंथम’ को जोड़ा जाएगा. कुंभ एप विशेष तौर पर जियोफोन उपभोक्ताओं के लिए बनाया गया था. पांच करोड़ से ज्यादा जियोफोन उपभोक्ता अब इस एप की अन्य विशेषताओं के साथ ‘गंगा एंथम’ का भी आनंद ले सकेंगे. स्वच्छ गंगा के महत्व को लोगों के बीच ले जाने के लिए रिलायंस ने ‘नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा’ के साथ एक एमओयू साइन किया है. एमओयू के तहत टेलीकॉम सेक्टर में अपनी साख बनाने वाली रिलायंस जियो अब गंगा की स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करेगी. (डिस्क्लेमरः फ़र्स्टपोस्ट हिंदी रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का हिस्सा है. नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है)

from Latest News टेक्नोलॉजी Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/technology/reliance-jio-joins-national-mission-for-clean-ganga-hk-190509.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज