Kasautii Zinagii Kay 2 में नहीं दिखाई देने पर 'Komolika' हिना खान ने खुद बताई वजह, देखें वीडियो

टीवी क्वीन एकता कपूर ने बड़े ही ताम झाम के साथ अपने पॉपुलर सीरियल कसौटी जिंदगी..' का सीक्वल बनाया था। लेकिन अब तक पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस स्टारर इस शो को दर्शकों ने उतना प्यार नहीं दिया है जितना इससे उम्मीद की जा रही थी। वहीं शो में कोमोलिका का किरदार निभा रही हिना खान के भी शो से आउट होने की खबरें काफी दिनों से सामने आ रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना खान अब मार्च के बाद शो में नजर नहीं आएंगी। कई दिनों से ये चर्चा थी की हिना को शो में चल रहा ट्रैक बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा था। वहीं हिना ने स्पॉटबॉय को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि, ‘यह सच है कि मैं इस शो में मार्च के बाद से नजर आऊंगी लेकिन इसकी एकमात्र वजह सिर्फ फिल्में है'। इस शो में वापसी के सवाल पर हिना ने कहा कि, ‘शायद मैं वापसी कर भी सकती हूं और शायद ना भी करुं। प्रोडक्शन मुझे रोक रहा है लेकिन मैं जाना चाहती हूं और सिर्फ और सिर्फ मेरी फिल्में ही इसकी वजह है। उन्होंने मेरी स्थिति को समझा और मुझे ब्रेक दे दिया है। क्या पता मैं वापस भी आ जाऊं।’ अब लाइव चैट के दौरान हिना खान ने खुद अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है कि उन्होंने एक साथ तीन फिल्में साइन की हैं, जिनमें से एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट भी है। आपको बता दें कि हिना खान फिल्म ‘लाइन्स’ से डेब्यू कर रही हैं जिसके बारे में बात करते हुए हिना ने बताया है कि, ये फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी।

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/hina-khan-gets-three-film-deal-will-not-seen-in-erica-fernandes-and-parth-samthaan-starrer-star-plus-ekta-kapoor-show-kasautii-zindagii-kay-2-from-march-shares-video-189354.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज