Kasautii Zindagii Kay 2 : 'कोमोलिका' हिना खान के शो छोड़ने पर 'निवेदिता' ने किया बड़ा खुलासा
टीवी क्वीन एकता कपूर ने बड़े ही ताम झाम के साथ अपने पॉपुलर सीरियल कसौटी जिंदगी..' का सीक्वल बनाया था. लेकिन अब तक पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस स्टारर इस शो को दर्शकों ने उतना प्यार नहीं दिया है जितना इससे उम्मीद की जा रही थी। वहीं शो में कोमोलिका का किरदार निभा रही हिना खान के भी शो से आउट होने की खबरें काफी दिनों से सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना खान अब मार्च के बाद शो में नजर नहीं आएंगी। कई दिनों से ये चर्चा थी कि हिना को शो में चल रहा ट्रैक बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा था. वहीं हिना ने स्पॉटबॉय को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि, ‘यह सच है कि मैं इस शो में मार्च के बाद से नजर आऊंगी लेकिन इसकी एकमात्र वजह सिर्फ फिल्में है'. इस शो में वापसी के सवाल पर हिना ने कहा कि, ‘शायद मैं वापसी कर भी सकती हूं और शायद ना भी करुं. प्रोडक्शन मुझे रोक रहा है लेकिन मैं जाना चाहती हूं और सिर्फ और सिर्फ मेरी फिल्में ही इसकी वजह है. उन्होंने मेरी स्थिति को समझा और मुझे ब्रेक दे दिया है। क्या पता मैं वापस भी आ जाऊं.’ एक लाइव चैट के दौरान हिना खान ने खुद अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी कि उन्होंने एक साथ तीन फिल्में साइन की हैं, जिनमें से एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट भी है. हिना के शो छोड़ने पर पूजा बनर्जी ने दिया बयान वहीं स्पॉटबॉय.कॉम से बात करते हुए शो में अनुराग की बहन निवेदिता बासु का किरदार निभा रही अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने हिना खान के शो छोड़ने पर कहा, “हिना खान ने शो नही छोड़ा है, लेकिन उनकी डेट्स का कुछ इशू था. वह भी अपनी डेट्स को एडजस्ट करने की कोशिश कर रही हैं. वह भी यह कोशिश कर रही हैं कि वह किसी तरह रुक जाएं.” View this post on Instagram A post shared by Pooja Sandeep Sejwal (@poojabanerjeee) on Feb 3, 2019 at 12:01am PST
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/nivedita-aka-pooja-banerjee-reacts-on-hina-khans-exit-from-kasautii-zindagi-kay-2-show-191352.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/nivedita-aka-pooja-banerjee-reacts-on-hina-khans-exit-from-kasautii-zindagi-kay-2-show-191352.html
Comments
Post a Comment