Khatron Ke Khiladi 9 Spoiler : विकास गुप्‍ता ने की ऐसी हरकत, रोहित शेट्टी हुए आग बबूला

कलर्स टीवी के खतरों और एक्शन से लबरेज रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। शो ने आते ही छप्पड़फाड़ TRP हासिल की है। इस शो में सेलेब्स एक्शन और खतरों से खेलते तो दिखाई देते ही हैं। इसके साथ ही दर्शकों को इन सेलेब्स के जीवन से जुड़ी और भी रोचक बातें जानने को मिलती है। शो का पिछले सीजन बेहद ही सफल सीजन रहा था। अब आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा होने वाला है जिससे शो के होस्ट रोहित शेट्टी आग बबूला हो जाएंगे। दरअसल शो के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता रोहित शेट्टी के वैनिटी में एक प्रैंक शूट करने जायेंगे जिसका पता जब रोहित को लगेगा तो वो गुस्से से लाल हो जाएंगे। कलर्स के सोशल हैंडल पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है जिसमें रोहित शेट्टी शो के कंटेस्टेंट्स से पूछते नजर आ रहे हैं कि 'मेरी वैनिटी वैन में कौन गया था, जिसके बाद विकास अपना हाथ उठाते हुए कहते हैं, 'हम प्रैंक को शूट करने के लिए अंदर गए थे।' इस पर रोहित तमतमा जाते हैं और गुस्से में चिल्लाते हुए कहते हैं कि, 'क्‍या मैं यहां प्रैंक खेलने के लिए यहां हूं? क्‍या सोचते हैं आप? वहां बेड खराब हुआ। मेरी टी-शर्ट खराब हुई। सभी जगह जूतों के निशान हैं।' इस पर जवाब देते हुए विकास ने कहा, 'हमने सोचा कि यह फनी होगा।' इसके बाद तो जैसे रोहित फट पड़ते हैं और कहते हैं, 'इसमें कुछ भी फनी नहीं है। आप अपनी हद में रहें। आप भी देखिये ये वीडियो- View this post on Instagram @itsrohitshetty is enraged by @lostboyjourney's prank. Wonder what will happen next? Tune in tonight to find out. #KKK9 #JigarPeTrigger @msarenaofficial @woodlandexploremore A post shared by Colors TV (@colorstv) on Feb 2, 2019 at 11:39pm PST

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/khatron-ke-khiladi-9-show-contestant-vikas-guptas-prank-in-makes-host-rohit-shetty-angry-189378.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज