Khatron Ke Khiladi 9 : इन दो कंटेस्टेंट्स की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

कलर्स टीवी के खतरों और एक्शन से लबरेज रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। शो ने आते ही छप्पड़फाड़ TRP हासिल की है। इस शो में सेलेब्स एक्शन और खतरों से खेलते तो दिखाई देते ही हैं। इसके साथ ही दर्शकों को इन सेलेब्स के जीवन से जुड़ी और भी रोचक बातें जानने को मिलती है। शो का पिछले सीजन बेहद ही सफल सीजन रहा था। अब तक शो से अविका गौर, जैन इमाम, श्रीसंत और एली गोनी जैसे सेलेब्स बाहर हो चुके हैं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में बहुत जल्द दो वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर 'ये है मोहब्बतें' स्टार एली गोनी शो में वापसी करंगे। View this post on Instagram A post shared by (@alygoni) on Jan 5, 2019 at 3:34am PST वहीं आने वाले एपिसोड्स में सिंगर-एक्टर आदित्य नारायण भी शो से बाहर हो जाएंगे। लेकिन उनकी भी वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शो में दोबारा से एंट्री होगी।बताया जा रहा है कि शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर वापसी के बाद आदित्य के गेम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा।इतना ही नहीं अपने जबरदस्त गेम के दम पर वो पुनीत पाठक, रिद्धिमा पंडित के साथ तीसरे फाइनलिस्ट होंगे। लेकिन इन सब खबरों पर अभि तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। View this post on Instagram A post shared by Khatron Ke Khiladi Season 9 (@khatro_ke_khiladi_season_9) on Feb 3, 2019 at 12:09am PST

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/aly-goni-and-aditya-narayan-will-re-enter-as-wild-card-in-rohit-shettys-khatron-ke-khiladi-9-post-eviction-189915.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज