Khatron Ke Khiladi 9 : रोहित शेट्टी ने किया ऐलान, इन दो कंटेस्टेंट्स की हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री

कलर्स टीवी के खतरों और एक्शन से लबरेज रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। शो ने आते ही छप्पड़फाड़ TRP हासिल की है। इस शो में सेलेब्स एक्शन और खतरों से खेलते तो दिखाई देते ही हैं. इसके साथ ही दर्शकों को इन सेलेब्स के जीवन से जुड़ी और भी रोचक बातें जानने को मिलती है। शो का पिछले सीजन बेहद ही सफल सीजन रहा था. ये सीजन भी शो शानदार TRP के साथ लगातार नंबर 1 पर काबिज है. अब तक शो से अविका गौर, जैन इमाम, श्रीसंत और एली गोनी जैसे सेलेब्स बाहर हो चुके हैं. स्पॉटबॉय.कॉम की खबर के मुताबिक रोहित शेट्टी कुछ खिलाडियों से बार-बार टास्क बीच में छोड़ने की वजह से रोहित शेट्टी ने हमेशा की तरह ही टास्क को लेकर और अपने प्रैंक के बारे में फैसला लिया और उन्होंने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री में एली गोनी और आदित्य नारायण के नाम की घोषणा कर दी. आदित्य नारायण को एक टास्क के दौरान काफी चोट आ गई थी, जिसकी वजह से वह इस गेम से बाहर हो गए थे. जबकि अभिनेता एली गोनी शो से एलिमिनेट हो चुके थे. एली और आदित्य ने मिलकर शो में कंटेस्टेंट पर एक म्यूजिकल रैप बनाया था. एक बार फिर से शो में इनकी एंट्री एक बहुत ही धमाकेदार रैप के साथ हुई है. इस रिपोर्ट की मानें तो एली गोनी और आदित्य नारायण की एंट्री इस शो में वापिस एंट्री कंटेस्टेंट के बीच प्रतियोगिता को बढाते हुए मजेदार और चुनौतीपूर्ण बनाएगी. आदित्य नारायण और एली गोनी शो में सबके लिए बहुत ही कड़ा कॉम्पीटिशन हैं, उन्हें शो में लाने का डिसीजन सही है. अब यहां से असल गेम आगे बढ़ेगा.” View this post on Instagram A post shared by (@alygoni) on Jan 5, 2019 at 3:34am PST View this post on Instagram A post shared by Khatron Ke Khiladi Season 9 (@khatro_ke_khiladi_season_9) on Feb 3, 2019 at 12:09am PST

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/aly-goni-and-aditya-narayan-entered-as-wild-card-in-rohit-shettys-khatron-ke-khiladi-9-post-eviction-192272.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज