Kulfii Kumarr Bajewala Spoiler : सिकंदर को पता चल जाएगा कुल्फी का सच
Kullfi Kumarr Bajewala Spoiler : स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में हाई मेलोड्रामा चल रहा है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इसलिए शो की TRP भी लगातार अच्छी आ रही है. इसलिए ये शो स्टार प्लस का नंबर 1 शो बना हुआ है. शो की कहानी मासूम सी बच्ची कुल्फी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने पिता से मिलना चाहती है जो पॉपुलर सिंगर सिकंदर गिल है. लेकिन सिकंदर को अपनी बेटी की सच्चाई का पता नहीं है. वहीं सिकंदर की दूसरी पत्नी लवलीन ये नहीं चाहती कि सिकंदर तक कुल्फी की सच्चाई पहुंचे. लेकिन अब आने वाले एपिसोड में कुल्फी की सच्चाई का सिकंदर के सामने खुलासा होने वाला है. जी हां जिसका शो के फैंस को लम्बे वक्त से इंतजार था वो घड़ी आने वाली है क्योंकि शो में सिकंदर को पता चलने जा रहा है कि कुल्फी उसी की बेटी है. स्टार प्लस के आधिकारिक सोशल हैंडल पर एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है. इस प्रोमो में सिकंदर पेरीफ्रॉर्म कर रहा होता है तभी कुल्फी हमेशा के लिए उसे छोड़कर जाने लगती है. लेकिन तभी कुल्फी के बैग से एक बुक गिरती है जिसमें कुल्फी और सिकंदर की एक्स पत्नी निम्रत दिखाई देती है जिसके बाद सिकंदर को ये बात पता चल जाती है कि कुल्फी उसकी की बेटी हैं. View this post on Instagram A post shared by StarPlus (@starplus) on Feb 12, 2019 at 3:21am PST
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/kulfii-kumarr-bajewala-apoiler-alert-sikander-will-get-to-know-about-the-truth-of-her-daughter-kulfi-191946.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/kulfii-kumarr-bajewala-apoiler-alert-sikander-will-get-to-know-about-the-truth-of-her-daughter-kulfi-191946.html
Comments
Post a Comment