पूरब के बाद 'Kumkum Bhagya' के इन पॉपुलर एक्टर्स ने भी छोड़ा शो
जी टीवी के सबसे लम्बे चले आ रहे शो 'कुमकुम भाग्य' में आने वाले लम्बे लीप के बारे में तो हमने आपको पहले ही अपडेट कर दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में लगभग 25 साल का लीप आने वाला है जिसके बाद शो में कई नए किरदारों की एंट्री होने वाली है. इस लम्बे लीप के बाद शो में एक लंबा जेनरेशन लीप नजर आनेवाला है जिसके बाद शो में कई नए कलाकारों की एंट्री होने वाली है. वहीं शो से कई बड़ी कलाकारों के एग्जिट की शॉकिंग खबरें भी सामने आ रही हैं. वहीं लीप के बाद पूरब का किरदार निभा रहे विन राणा शो को अलविदा कह देंगे जिसके बाद पूरब के किरदार को खत्म कर दिया जाएगा. अब पूरब यानी विन राणा के बाद तनु का रोल निभा रही लीना जुमानी और आलिया यानी शिखा सिंह शो छोड़ने जा रही हैं. स्पॉटबॉय.कॉम से बात करते हुए लीना जुमानी ने शो छोड़ने की खबर की पुष्टि कर दी है. उन्होंने कहा- हां, मैं शो छोड़ रही हूं. मैं उम्रदराज रोल को निभाने में सहज नहीं हूं. शिखा सिंह ने भी एग्जिट को कंफर्म किया है. बकौल शिखा- ''हां लीप के बाद मैं शो का हिस्सा नहीं रहूंगी. स्टोरी में मेरे लिए कुछ खास नहीं बचेगा, क्योंकि पूरी स्टोरी लाइन बदल रही है. इसलिए मैंने सोचा कि शो से अलग होना ही बेहतर होगा.'' रिपोर्ट्स के मुताबिक लीप से पहले सीरियल में अभिषेक मेहरा और प्रज्ञा आखिरकार शादी के बंधन में बंध जाएंगे. बाद शो में तीन महीने का लीप दिखाया जाएगा. आगे की कहानी में प्रज्ञा को प्रेग्नेंट दिखाया जाएगा. जिसके बाद प्रज्ञा जुड़वा बच्चों को जन्म देगी. रिपोर्ट के मुताबिक प्रज्ञा के मां बनने के तुरंत बाद शो में दूसरा लीप आएगा जो कि 20 साल का होगा. इस लीप के बाद कहानी में काफी बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. यहां अगर बात की जाए कास्ट की तो मेकर्स ने नए चेहरों की तलाश शुरू कर दी है.
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/kumkum-bhagya-20-year-leap-leena-jumaniand-shikha-singh-decided-to-quit-the-show-193640.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/kumkum-bhagya-20-year-leap-leena-jumaniand-shikha-singh-decided-to-quit-the-show-193640.html
Comments
Post a Comment