Madhubala: गूगल डूडल ने कुछ इस अंदाज में मनाया इस खूबसूरत अभिनेत्री का जन्मदिन

आज यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होने के साथ-साथ एक खास दिन और भी है. इस खास दिन को गूगल ने भी सेलिब्रेट किया है. दरअसल आज बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला का 86वां जन्मदिन है. वो अभिनेत्री जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं. मधुबाला के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए गूगल ने बेहद खूबसूरत डूडल बनाया है. इसमें उनकी डांस करती हुई खूबसूरत तस्वीर भी बनाई गई है. मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था. उनका असली नाम मुमताज जहां बेगम देहलवी थी. उन्होंने 9 साल की उम्र से ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी. मधुबाला को एक समय हॉलीवुड की थिएटर मैगज़ीन ने दुनिया का सबसे बड़ा स्टार कहा था. मज़ेदार बात है कि मधुबाला जीवन में कभी बेवर्ली हिल्स नहीं जा पाईं. हिंदी सिनेमा में भी उन्होंने कुल 70 फिल्में कीं. इनमें से महज 15 ही हिट या सुपरहिट हुई हैं. बॉलीवुड में मधुबाला को मर्लिन मुनेरो कहा जाता है. वो उन चुनिंदा कलाकारों में से थी जिनकी कला और खूबसूरती  पर अगली कई पीढ़ियो ने बहुत कुछ लिखा और सुना.  फिल्म मुगले आजम में उनके किरदार को आज भी कोई नहीं भूला. कहा जाता है कि मधुबाला की सोशल लाइफ न के बराबर थी. हालांकि मधुबाला ने घर में रहकर काफी कुछ सीखा था और 18 की होने से पहले ही वो फर्राटेदार अंग्रेजी में बोलती थीं. मधुबाला के पिता बहुत सख्त थे. इतने कि वो स्कूल नहीं जा पाईं. कमाई करने के लिए खाना पीना छूट जाना आम था. मधुबाला का 36 साल की उम्र में निधन हो गया. वजह थी दिल की बीमारी. कहते हैं  उन्हें इस बारे में 1950 से पता था लेकिन उन्होंने इस बात को काफी दिनों तक सबसे छुपाके रखा. 1947 में आई  फिल्म 'नील कमल' उनकी आखिरी फिल्म थी.

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/google-doodle-celebrated-madhubala-86th-birthday-on-valentines-day-evey-thing-you-need-to-know-about-him-as-192038.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

अंतरिक्ष में कल दो सैटेलाइट के टकराने से मच सकती है तबाही, नासा ने जारी की चेतावनी

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया