Period Cycle, Weight और Heart Rate काउंट करने वाले Apps फेसबुक को दे रहे हैं डेटा

फेसबुक के डेटा चोरी की खबरें किसी हाल में रुकती हुई दिख नहीं रहीं. अब एक रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि कई तरह के मोबाइल ऐप्स फेसबुक को अपने यूजर्स का डेटा दे रहे हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कई स्मार्टफोन ऐप अपने यूजर्स को जानकारी दिए बिना ही मासिक धर्म और शरीर के वजन जैसी उनकी बेहद निजी जानकारियां फेसबुक को भेज रहे हैं. न्यूजपेपर 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने अपने इंटरनल इन्वेस्टीगेशन के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट में बताया कि विज्ञापनों से जुड़े टूल का उपयोग करके पर्सनल डाटा फेसबुक के साथ साझा किए जा सकता है, भले ही ऐप यूजर फेसबुक का इस्तेमाल करता हो या नहीं. रिपोर्ट के मुताबिक ऐप की ओर से इकट्ठा की गई जानकारी में शरीर का वजन, गर्भावस्था की स्थिति, ओव्यूलेशन संबंधी जानकारी और खरीदे गए सामान के बारे में विवरण शामिल हैं. वहीं, फेसबुक ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. फेसबुक की प्रवक्ता निसा अंकलेसरिया ने कहा, 'हम चाहते हैं कि ऐप डेवलपर्स अपने यूजर्स के बारे में हमसे साझा की गई जानकारी को लेकर बिल्कुल स्पष्ट रहें और हम उन्हें संवेदनशील जानकारियां भेजने से मना करते हैं.' उन्होंने कहा, 'हम उन आंकड़ों का पता लगाने और उन्हें हटाने के लिए भी कदम उठाते हैं जिन्हें हमारे साथ साझा नहीं किया जाना चाहिए.'

from Latest News टेक्नोलॉजी Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/technology/mobile-apps-like-health-app-gives-users-personal-data-to-facebook-finds-a-report-tk-194068.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज