PM मोदी की बायोपिक में ये पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस निभाएगी की प्रधानमंत्री की पत्नी 'जशोदा बेन' का रोल

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था. इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का किरदार विवेक ओबेरॉय निभा रहे हैं. अब बॉलीवुड लाइफ.कॉम की खबर के मुताबिक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक में उनकी पत्नी 'जशोदाबेन' का किरदार निभाती नजर आएंगी. अगर बात की जाए फिल्म के बाकी स्टार कास्ट की तो फिल्मे में विवेक ओबेरॉय, बोमन ईरानी, जरीना वहाब और मनोज जोशी जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आने वाले हैं. जय हिन्द. జై హింద్. ஜெய் ஹிந்த். Jai Hind We humbly ask for your prayers and blessings on this incredible journey. #AkhandBharat #PMNarendraModi pic.twitter.com/t0lQVka7mJ — Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) January 7, 2019 आपको बता दें कि बरखा इससे पहले भी बरखा 'गोलियों की रासलीला राम लीला' में नजर आ चुकी हैं. बरखा ने खुद इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि, 'फिल्म में मेरा रोल छोटा होने के बावजूद बहुत ही मजबूत किरदार है. मुझे इस रोल के लिए इसलिए ऑफर मिला क्योंकि मेकर्स को गोलियों की रासलीला में मेरा अभिनय काफी पसंद आया था'. आगे बरखा ने बताया कि, 'मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे पीएम नरेन्द्र मोदी की बायोपिक का हिस्सा बनने का मौका मिला'. View this post on Instagram A post shared by Barkha Sengupta (@barkhasengupta) on Feb 10, 2019 at 8:16pm PST

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/narendra-modi-biopic-barkha-bisht-to-play-wife-jashodaben-role-opposite-vivek-oberoi-191244.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

अंतरिक्ष में कल दो सैटेलाइट के टकराने से मच सकती है तबाही, नासा ने जारी की चेतावनी

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया