करण टैकर से ब्रेकअप के बाद सलमान के Race 3 को-स्टार को डेट कर रही है क्रिस्टल डिसूजा

कभी करण टैकर से अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहने वाली टीवी की हॉट हसीना क्रिस्टल डिसूजा की जिंदगी में एक बार फिर प्यार के दस्तक देने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि ब्रेकअप के दर्द को भूलकर अब क्रिस्टल अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। बॉलीवुड लाइफ.कॉम की खबर के मुताबिक क्रिस्टल की जिंदगी में एक हैंडसम हंक की एंट्री हो चुकी है बताया जा रहा है कि क्रिस्टल सलमान खान की हिट फिल्म Race3 में उनके को-स्टार रहे फ्रेडी दारुवाला को डेट कर रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो क्रिस्टल और फ्रेडी की पहली मुलाकात मनीष मल्होत्रा की पार्टी के दौरान हुई थी। यहीं पर दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोनों को प्यार भी हो गया। आप को बता दें कि बीते साल ही करण और क्रिस्टल ने एक दूसरे के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था और इतना ही नहीं दोनों ने तो एक दूसरे को तुरंत ही सोशल मीडिया से भी अनफॉलो कर दिया था। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक क्रिस्टल और फ्रेडी बॉलीवुड की पार्टीज में अक्सर साथ देखे जाते हैं और साफ नजर आता है कि दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते है।

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/after-breakup-with-karan-tacker-actress-krystle-dsouza-is-dating-salman-khans-race-3-costar-freddy-daruwala-189940.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज