Revealed : 'भाभी जी' शिल्पा शिंदे अब लड़ेंगी चुनाव, थामेंगी हाथ का साथ
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर देश भर में मशहूर हुई अभिनेत्री शिल्पा शिंदे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। News18 की खबर के मुताबिक बिग बॉस 11 की विनर रही शिल्पा शिंदे कुछ देर में कांग्रेस ज्वाइन करेंगी। ख़बरों के मुताबिक शिल्पा, मंगलवार दोपहर में पार्टी में शामिल होंगी।उन्होंने इस तरह की किसी भी खबर की पुष्टि करने से इनकार किया है, लेकिन कांग्रेस के लोग पुष्टि कर रहे हैं। शिल्पा आज कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय निरुपम की मौजूदगी में शिल्पा के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें हैं। छोटे पर्दे पर कई सीरियल में काम कर चुकीं शिल्पा शिंदे को एंड टीवी के सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' से एक बड़ी पहचान मिली। हालांकि सीरियल और चैनल के प्रोड्यूसर के साथ अनबन के चलते शिल्पा शिंदे ने सीरियल को बीच में ही छोड़ दिया और फिर क़रीब डेढ़ दो साल का वक़्त शिल्पा शिंदे की ज़िन्दगी में ऐसा भी आया जब उन्हें टीवी इंडस्ट्री ने मिलकर बॉयकाट कर उन्हें काम नहीं दिया। इस ख़राब दौर से शिल्पा शिंदे को बाहर निकलने में सहारा दिया कलर्स टीवी के रिएलिटी शो बिग बॉस ने और इस दौरान सलमान खान ने शिल्पा को ख़ूब सपोर्ट किया।
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/bigg-boss-11-winner-bhabiji-shilpa-shinde-enters-in-politics-joins-congress-189493.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/bigg-boss-11-winner-bhabiji-shilpa-shinde-enters-in-politics-joins-congress-189493.html
Comments
Post a Comment