Samsung Galaxy S9+ पर मिल रहा है 7 हजार रुपए का डिस्काउंट, जानिए क्या है नई कीमत?

Samsung ने S9 प्लस की कीमत कम करने का फैसला किया है. पिछले साल लॉन्च हुए इस फोन पर कंपनी की तरफ से 7 हजार रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है. कंपनी 64 जीबी वाले अपने फोन पर डिस्काउंट दे रही है. अगर आप फ्लिपकार्ट से S9 प्लस खरीदते हैं तो यह आपको 57,900 रुपए में मिलेगा. जबकि इस फोन की असल कीमत 64,900 रुपए है. मतलब सीधा 10 प्रतिशत का डिस्काउंट. वहीं कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अभी इसके दाम कम नहीं हुए हैं. यह फोन Coral Blue, Midnight Black, Polaris Blue और Lilac Purple कलर में उपलब्ध है. गैलेक्सी S9+ स्मार्टफोन के प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर में ड्यूल अपार्चर सेटअप है. यह f/2.4 पर शूटिंग करने में सक्षम है. यह फीचर गैलेक्सी S9+ को गैलेक्सी 8 के मुकाबले 28 फीसदी ज्यादा लाइट कैप्चर करने में मदद करता है. सैमसंग गैलेक्सी S9+ में 6.2 इंच की क्वॉड HD+ कर्व्ड सुपर Amoled स्क्रीन है. सैमसंग गैलेक्सी S9+ में एडिशनल 12MP रियर टेलीफोटो कैमरा है. वहीं, फ्रंट में 8MP सेंसर है. एस9 प्लस में 3500 एमएएच बैटरी दी गई है.

from Latest News टेक्नोलॉजी Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/technology/samsung-galaxy-s9-plus-price-discount-option-flipkart-online-purchase-features-ps-189561.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

अंतरिक्ष में कल दो सैटेलाइट के टकराने से मच सकती है तबाही, नासा ने जारी की चेतावनी

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया