Shocking : टूट गई 'निमकी मुखिया' की सगाई, मंगेतर ने कर दी ये हरकत
स्टार भारत के सबसे पॉपुलर टीवी शो 'निमकी मुखिया' में मुख्य नायिका 'निमकी' का रोल अदा कर देश के कोने कोने में अपनी अलग पहचान बना चुकी एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग अपने रिलेशनशिप स्टेटस की वजह से न्यूज में हैं. हिंदुस्तान.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक भूमिका गुरुंग की सगाई टूट चुकी है। आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में भूमिका ने अपने बॉयफ्रेंड अमित सिंह गोसाई के साथ रोका की रस्में अदा की थी। अमित और भूमिका लगभग पांच सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बताया जा रहा हैं कि भूमिका के बॉयफ्रेंड अमित सिंह गोसाई उर्फ कीथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भूमिका की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। यही नहीं उन्होंने भूमिका के जन्मदिन पर उन्हें विश तक नहीं किया। दोनों इस महीने एक ग्रैंड सगाई करने की योजना बना रहे थे, लेकिन उनके रिश्ते में फिर से खटास आ गई है। भूमिका ने अपने रोका सेरेमनी की बात को कन्फर्म करते हुए बॉम्बे टाइम्स को बताया था कि 'हां मेरा रोका सेरेमनी हो चुका है, लेकिन मेरी शादी अभी तक नहीं हुई है. अमित और मैं पिछले 5 साल से लिवइन में रह रहे हैं. सीक्रेट शादी का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता है. हमारे माता-पिता एक दूसरे से कई दफा मिल चुके है ऐसे में ये सवाल भी नहीं उठता है कि हम जल्दबाजी में शादी कर रहे है. मैं काफी खुश हूं कि अमित मुझे मिला क्यों उसमें एक अच्छे पार्टनर और पति के सारे गुण है. रोका सेरेमनी के आयोजन का फैसला जल्दबाजी में लिया गया. इस सेरेमनी में सिर्फ हमारे परिवार वाले ही शामिल हुए थे'. जब भूमिका से उनकी शादी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि 'हमने अभी तक शादी की डेट फिक्स नहीं की है, लेकिन मैं अगले महीने ही सगाई कर रही हूं' शादी में थोड़ा वक्त भी लग सकता है ताकि हम अच्छे से सेटल हो पाए' आपको बता दें कि इसके पहले भी एक बार भूमिका और अमित का ब्रेकअप हो चुका है।
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/nimki-mukhiya-aka-bhumika-gurung-calls-of-engagement-with-boyfriend-189946.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/nimki-mukhiya-aka-bhumika-gurung-calls-of-engagement-with-boyfriend-189946.html
Comments
Post a Comment