Super Dancer : सालों बाद जीतेन्द्र-जया प्रदा की जोड़ी एक बार दिखाई देगी साथ
बॉलीवुड के सबसे ज्यादा लोकप्रिय जोड़ी में से एक जीतेन्द्र और जया प्रदा की जोड़ी को फिर से साथ में देखने के लिए बेकरार फैंस के लिए हम एक बड़ी खबर लेकर आये हैं. ये दोनों लगभग 24 साल बाद एक बार फिर एक साथ नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले टीवी के सबसे पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' में जल्द ही जितेंद्र और जयाप्रदा एक साथ नजर आएंगे. दोनों शो को जज करते दिखेंगे. 1980 और 1990 के दशक के कई सुपर हिट फिल्मों में साथ काम किया था जिसमें इन दोनों की उम्दा केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और इसलिए इस जोड़ी को अबतक की सबसे सफल जोड़ियों में से एक माना जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के के इस शो में केवल 1980 और 1990 के दशक के हिट सॉन्ग पर परफॉर्म किया जाएगा. जया प्रदा ने शो में काम करने को लेकर खुशी जाहिर की है. एक बयान में जया ने कहा, "मैं सुपर डांसर के प्रतिभाशाली बच्चों को देखकर बहुत उत्साहित हूं. इन बच्चों के माध्यम से नृत्य को इतनी खूबसूरती से देखना अद्भुत है." वहीं, जितेंद्र भी शो का हिस्सा बनने पर बेहद एक्साइटेड हैं. उन्होंने कहा, 'मेरा पोता लक्ष्य भी इन सुपर डांसर कंटेस्टेंट की तरह ऊर्जावान और उत्साही हैं.'
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/jeetendra-jaya-prada-to-re-unite-onscreen-after-20-years-on-super-dancer-chapter-3-show-of-sony-tv-192973.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/jeetendra-jaya-prada-to-re-unite-onscreen-after-20-years-on-super-dancer-chapter-3-show-of-sony-tv-192973.html
Comments
Post a Comment