The Kapil Sharma Show : देखिये कैसे 'Total Dhamal' करते नजर आएंगे माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर?
द कपिल शर्मा शो सीजन 2 एक बार फिर से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है. शो को TRP भी जबरदस्त मिल रही है. शो के हर एपिसोड में कपिल और उनकी टीम के साथ साथ कोई न कोई सेलिब्रिटी भी नजर आता है. हमने आपको बताया था कि आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड की सर्वाधिक लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी यानी माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी अपनी आने वाली फिल्म 'टोटल धमाल' के प्रमोशन्स के लिए द कपिल शर्मा शो के सेट पर पहुंचेगी. आपको बता दें कि इस एपिसोड की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है. इस एपिसोड के कई मजेदार वीडियो सोनी टीवी के आधिकारिक सोशल हैंडल पर शेयर किये गए हैं. एक वीडियो में कपिल अनिल और माधुरी से मजेदार सवाल करते नजर आ रहे हैं जिसपर अनिल कपूर भी मस्ती भरे जवाब देते नजर आते हैं. वहीं कपिल ने माधुरी दीक्षित से कहा कि उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने के पास जो दिल के मरीज आते होंगे उनमें से आधे से ज्यादा का दिल तो माधुरी दीक्षित की वजह से ही टूटा होगा. View this post on Instagram A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on Feb 12, 2019 at 1:12am PST कीकू शारदा ने भी इन दोनों सुपरस्टार्स के साथ जमकर मस्ती की. View this post on Instagram A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on Feb 12, 2019 at 3:37am PST इस वीडियो में शो के सेट पर अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित अपने सुपर हिट सॉन्ग 'धक धक करने लगा' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. आपको बात दें कि 'टोटल धमाल' समेत अब तक ये दोनों 18 फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं. कपिल ने इस बात को लेकर दोनों से कहा कि आपकी फिल्में भी बालिग हो गई हैं. लेकिन आप वैसे के वैसे हैं.आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो. In love with @AnilKapoor sir n @MadhuriDixit mam. Don’t forget to watch this weekend #totaldhamaalintkss thank u Anil n sir n madhuri mam for this beautiful n memorable moment
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/the-kapil-sharma-show-spoiler-alert-madhuri-dixit-and-anil-kapoor-will-do-full-on-masti-on-the-set-to-promote-total-dhamal-191705.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/the-kapil-sharma-show-spoiler-alert-madhuri-dixit-and-anil-kapoor-will-do-full-on-masti-on-the-set-to-promote-total-dhamal-191705.html
Comments
Post a Comment