The Kapil Sharma Show के बाद अब सलमान लेकर आ रहे हैं ये नया टीवी शो
फिल्मों की दुनिया के बेताज बादशाह सलमान खान टीवी की दुनिया के भी दबंग साबित हुए हैं। बिग बॉस और दस का दम जैसे शोज के होस्ट के तौर पर तो सलमान पहले ही हिट रहे हैं। अब सलमान शानदार शोज प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक 'दि कपिल शर्मा शो' की जबरदस्त सफलता के बाद सलमान खान अब बहुत जल्द अपने भाई सोहैल को हीरो के तौर पर लेते हुए नया टीवी शो बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान का नया शो मशहूर रेसलर गामा पहलवान की लाइफ पर आधारित होगा। शो में सोहैल खान के साथ निभाना साथिया फेम मोहम्मद नजीम अहम भूमिका में नजर आएंगे। शो को पुनीत इस्सर डायरेक्ट करेंगे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरियल अप्रैल में फ्लोर पर आएगा। इसे लंदन और पंजाब में शूट करने की योजना है। शो के जुलाई में प्रीमियर से पहले मेकर्स एक साथ कई सारे एपिसोड शूट कर लेना चाहते हैं। आपको बता दें कि पहले सलमान इस कहानी पर फिल्म बनाने वाले थे लेकिन जॅान अब्राहम भी इसी सब्जेक्ट एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे थे। फिर बाद में सलमान ने टीवी शो बनाने का ही फैसला लिया।
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/after-the-kapil-sharma-show-salman-khan-will-produce-tv-show-on-the-life-of-wrestler-gama-production-to-go-on-floors-in-april-189853.html

Comments
Post a Comment