Troll : सिद्धू को सपोर्ट करने पर शिल्पा शिंदे को मिली रेप और जान से मारने की धमकी

पुलवामा (Pulwama) में जवानों पर किए गए आंतकवादियों द्वारा कायराना हमले के बाद पूर्व क्रिकेटर और पंजाब में कांग्रेस के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा दिए बयान की वजह से विवाद खड़ा हो गया जिसके बाद उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से निकाले जाने की खबर सामने आई. सिद्धू को बाहर निकाले जाने के बाद शो में अर्चना पूरण सिंह को लाया गया है. वहीं हाल ही में इस मामले में बिग बॉस 11 की विनर रही पॉपुलर टीवी अदाकारा शिल्पा शिंदे ने सिद्धू का सपोर्ट किया था. शिल्पा ने कहा था, 'पाजी ने क्या गलत कहा है? लोग उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश कर रहे हैं. उन्होंने आतंकवाद को कहां सपोर्ट किया है? मैं सहमत हूं कि वो अपने दोस्त इमरान खान के खिलाफ ना बोलकर शायद पॉलिटिकली सही होंगे, लेकिन आपको समझना होगा कि उन्होंने साथ में कई सालों तक खेला है क्योंकि सब उनके पीछे पड़े हैं. अब शिल्पा नवजोत सिंह सिद्धू का समर्थन करने की वजह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार भी हो गईं हैं. लेकिन बात तब बढ़ गई जब ट्रोलर्स ने उन्हें रेप और जान से मरने की धमकी देनी शुरू कर दी. रेप की धमकी मिलने पर शिल्पा ने कहा 'अब मैं ऐसे लोगों को छोड़ने वालीं नही हूं, इनके खिलाफ मैं कानूनी एक्शन लेने जा रही हूं, इस तरह के लोगों ने पहले भी कई महिलाओं के प्रति इस तरह के शब्दों का उपयोग किया है, अब समय आ गया है कि ऐसी मानसिकता के लोगों पर नकेल कसनी चाहिए.'

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/shilpa-shinde-gets-rape-threats-online-for-supporting-navjot-singh-sidhu-after-his-statement-on-pulwama-terror-attack-194463.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज