Viral : हिना खान को सरेआम क्यों अपनी दोस्त सपना चौधरी से मांगनी पड़ी माफी?
बिग बॉस 11 के दौरान में 'कसौटी जिंदगी के 2' में कोमोलिका का किरदार निभा रहीं पॉपुलर ऐक्ट्रेस हिना खान और हरियाणा की पॉपुलर डांसर सपना चौधरी की दोस्ती दर्शकों को खूब पसंद आई थी। शो के खत्म होने के बाद भी दोनों का ये रिश्ता बना हुआ है। लेकिन हाल ही में हिना ने सपना से सोशल मीडिया पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। दरअसल हुआ ये कि पिछले दिनों हिना खान अपने फैंस से लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव कर रही थी। लाइव के दौरान सपना ने भी कमेंट किया, जो हिना किसी वजह से देख नहीं पाई। बाद में जब हिना को अपनी गलती का एहसास हुआ तब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी दोस्त सपना से माफी मांगी। हिना खान ने इंस्टा स्टोरी पर माफी मांगते हुए लिखा, 'सॉरी डार्लिंग, मैंने तुम्हारा मैसेज अपने इंस्टा लाइव के दौरान मिस कर दिया। तुम्हें बहुत सारा प्यारा और झप्पी।’ वहीं हिना खान कसौटी जिंदगी 2 से ब्रेक ले रही हैं।हिना खान मार्च से शो का हिस्सा नहीं होगी। हिना ने खुद इन खबरों पर कहा था, 'मेरे इस ब्रेक के पीछे मेरे तीन कमिटमेंट्स हैं, मुझे इस साल बहुत काम करना है, जो मैं इस सीरियल के अपने किरदार के चलते नहीं कर पाती। अगले पांच महीने तक मुझे अपनी फिल्मों की शूटिंग करनी है और इसी साल मई में कान फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर भी चलना है। मैंने अपने कमिटमेंट्स के चलते यह शार्ट ब्रेक लिया है।'
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/kasautii-zindagii-kay-fame-komolika-aka-hina-khan-apologize-to-bigg-boss-11-fame-sapna-choudhary-189951.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/kasautii-zindagii-kay-fame-komolika-aka-hina-khan-apologize-to-bigg-boss-11-fame-sapna-choudhary-189951.html
Comments
Post a Comment