Wedding Bells : टीवी एक्टर अंकित गोरा संग शादी करने जा रही हैं सारा खान

Sara Khan Ankit Gera Wedding: सपना बाबुल का बिदाई एक्ट्रेस सारा खान एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं. लेकिन अक्सर अपने बोल्ड अवतार को लेकर खबरों में रहने वाली सारा इस बार अपनी किसी हॉट फोटो या सेक्सी वीडियो की वजह से चर्चा में नहीं हैं बल्कि पॉपुलर टीवी एक्टर अंकित गेरा से शादी करने के रूमर्स की वजह से न्यूज में हैं. टीवी एक्ट्रेस सारा खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड और सेक्सी अवतार को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. लेकिन इस बार सारा खान अपनी शादी को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बनी हुईं हैं. खबरें आ रही हैं कि सारा खान टीवी एक्टर अंकित गेरा से शादी करेंगी. आपको बता दें कि सारा खान ने साल 2010 में बिग बॉस हाउस में एक्टर अली मर्चेंट से शादी की थी. लेकिन ये शादी ज्यादा दिन टिकी नहीं और महज एक साल के अंदर ही दोनों ने तलाक ले लिया. वहीं सारा ने इस खबर पर एक इंटरव्यू में कहा कि 'मैं हर उस लड़के को डेट नहीं कर सकती जिससे मैं मिलती हूं. अंकित और मैं बहुत पुराने दोस्त हैं, और हम हाल ही में मिले और तस्वीरें क्लिक की. मुझे नहीं पता कि लोग क्यों सोचते हैं कि मैं हर उस लड़के से शादी कर लुंगी जिससे मैं बात करती हूं. मैं सिंगल और बहुत खुश हूं'

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/bidaai-fame-actress-sara-khan-to-tie-the-knot-with-sapne-suhane-ladakpan-actor-ankit-gera-192546.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज