Yeh Rishta Kya Kehlata hai Spoiler : नायरा-कार्तिक की जिंदगी में ये शख्स लाने वाला है भूचाल

स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों भयंकर ट्विस्ट दिखाई दे रहा है. पिछले एपिसोड्स में दिखाया गया है कि कार एक्सीडेंट की वजह से नायरा की याददाश्त जा चुकी है जिसके बाद वो कार्तिक को तलाक तक देने के लिए तैयार हो गई है. कार्तिक नायरा का दिल वापस जीतने की कोशिश कर रहा है. कार्तिक अपना नाम बदलकर सिद्धार्थ रख लेता है और नायरा के पीछे डांस क्लास ज्वॉइन कर लेता है. वहीं शो में वरुण तुर्की की ऋषभ के तौर पर एंट्री हो गई है. ऋषभ नायरा को दिल ही दिल में चाहता था और आने वाले एपिसोड में वो नायरा की याददाश्त के जाने का फायदा उठाता हुआ नजर आएगा. ऋषभ किसी भी तरह नायरा को अपने प्यार में फंसाने की कोशिश करेगा. वो नायरा और सिद्धार्थ बने कार्तिक के बीच गलत फहमी पैदा करने की कोशिश करेगा. आपको बता दें कि वरुण तुर्की इसके पहले 'उतरन' 'क़ुबूल है' और 'साम दाम दंड भेद' जैसे शोज में दिखाई दिए थे. View this post on Instagram A post shared by KairaStills (@kairastills) on Feb 21, 2019 at 7:51pm PST View this post on Instagram A post shared by Varun Toorkey (@varuntoorkey) on Feb 20, 2019 at 12:54am PST

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/yeh-rishta-kya-kehlata-hai-spoiler-rishabh-to-create-in-kartik-naira-lovestory-194183.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज