Yeh Rishta Kya Kehlata hai के स्पिन-ऑफ शो का पहला प्रोमो हुआ रिलीज, देखें वीडियो
हमने आपको हाल ही में बताया था कि स्टार प्लस के सबसे पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का एक 'स्पिन-ऑफ' शो बनाया जा रहा है. इस शो में मुख्य कलाकार के तौर पर टीवी के सबसे हैंडसम हंक शाहीर शेख नजर आएंगे. शाहीर को 'महाभारत', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' और 'सलीम अनरकाली' जैसे शोज में खूब पसंद किया गया था. शाहीर के ऑपोजिट 'तू सूरज मैं सांझ पिया जी' फेम रिया शर्मा दिखाई देंगी. अब इस शो का टाइटल फाइनल कर दिया गया है और इसका प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है. इस प्रोमो में ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा यानी शिवांगी जोशी कजिन मिस्टी की कहानी बताती हुई नजर आती हैं. इस शो में मिस्टी का किरदार रिया शर्मा निभाती नजर आएंगी. शिवांगी मिस्टी और उनकी बॉन्डिंग पर बात करती हुई दिखाई देती हैं.इस प्रोमो में मिस्टी नदी किनारे एक स्कैच बनाती हुईनजर आती हैं.आप भी देखिये ये प्रोमो. You guessed it right!#YehRishteyHainPyaarKe, Coming Soon only on StarPlus.@shivangijoshi10 #RheaSharma pic.twitter.com/2Ur7pKFdrZ— StarPlus (@StarPlus) February 19, 2019 रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ये रिश्ता का क्या कहलाता है' के स्पिन ऑफ में पॉपुलर एक्ट्रेस रूपल पटेल भी नजर आने वाली है. रूपल इसके पहले स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में 'कोकिला बेन' के किरदार में नजर आई थी जिसने उन्हें सबकी फेवरेट बना कर रख दिया था.
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/yeh-rishta-kya-kehlata-hai-spin-off-yehrishteyhainpyaarke-first-promo-out-193602.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/yeh-rishta-kya-kehlata-hai-spin-off-yehrishteyhainpyaarke-first-promo-out-193602.html
Comments
Post a Comment