Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : नायरा और कार्तिक को नजदीक नहीं आने देगा ये शख्स
स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों भयंकर ट्विस्ट दिखाई दे रहा है. पिछले एपिसोड्स में दिखाया गया है कि कार एक्सीडेंट की वजह से नायरा की याददाश्त जा चुकी है जिसके बाद वो कार्तिक को तलाक तक देने के लिए तैयार हो गई है. कार्तिक नायरा का दिल वापस जीतने की कोशिश कर रहा है. कार्तिक अपना नाम बदलकर सिद्धार्थ रख लेता है और नायरा के पीछे डांस क्लास ज्वॉइन कर लेता है. वहीं सिद्धार्थ बने कार्तिक और नायरा एक बार फिर करीब आने लगेंगे. लेकिन इन दोनों की नजदीकियां एक शख्स को रास नहीं आ रही. टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले एपिसोड में नायरा वैलेंटाइन डे के दिन सिद्धार्थ बने कार्तिक को ढूंढ़ने लगेगी लेकिन वो किसी कारण से डांस क्लास नहीं आता. इस बात से परेशान नायरा उसे खोजते-खोजते गोयनका निवास पहुंच जाएगी. ख़ास बात ये है कि यहां पहुंचते ही नायरा को पुरानी बातें याद आने लगेंगी लेकिन ऐन वक्त पर नक्ष आ जाएगा और उसे घर में जाने से रोक देगा. वहीं शो में वरुण तुर्की की ऋषभ के तौर पर एंट्री हो गई है. ऋषभ नायरा को दिल ही दिल में चाहता था और आने वाले एपिसोड में वो नायरा की याददाश्त के जाने का फायदा उठाता हुआ नजर आएगा. ऋषभ किसी भी तरह नायरा को अपने प्यार में फंसाने की कोशिश करेगा. वो नायरा और सिद्धार्थ बने कार्तिक के बीच गलत फहमी पैदा करने की कोशिश करेगा.
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/yeh-rishta-kya-kehlata-hai-spoiler-alert-naksh-will-create-rift-between-naira-and-kartik-194407.html
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/yeh-rishta-kya-kehlata-hai-spoiler-alert-naksh-will-create-rift-between-naira-and-kartik-194407.html
Comments
Post a Comment