Yeh Un Dinon Ki Baat Hai Spoiler : समीर नैना की शादी की तैयारियां हुईं शुरू, फोटोज हुईं वायरल

सोनी टीवी के पॉपुलर शो 'ये उन दिनों की बात है' में आजकल समीर और नैना की शादी के फंक्शन्स का ट्रैक दिखाया जा रहा है। 'ये उन दिनों की बात है' में चल रही है जिसमें 90 के दशक की बॉलीवुड थीम वाली शादी का जश्न दिखने वाला है। शो के आने वाले एपिसोड्स में समीर और नैना की शादी के फंक्शन्स की शुरुआत होने वाली है। सबसे पहले हल्दी की रस्म की शुरुआत होगी जिसकी तस्वीरें हमारे हाथ लग गई है। इन तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि एक तरह जहां नैना के हाथ पीले किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ समीर के भी शरीर पर हल्दी-चंदन का उबटन लगाया जा रहा है। इस पूरे फंक्शन का आयोजन समीर के बेस्ट फ्रेंड्स मुन्ना और पंडित की देख रेख में होगा और हल्दी के रस्म के दौरान ऑफ-कैमरा भी इन दोनों ने खूब मस्ती की। दोनों ने समीर के साथ हल्दी की होली खेली। इस बारे में बात करते हुए मुन्ना ने कहा, “पंडित और मैंने शूटिंग शुरू होने से पहले ही समीर के साथ हल्दी वाली होली खेलने का फैसला कर लिया था। जैसे ही हमारे निर्देशक ने शॉट के बाद हमें ओके कहा, हम निडर हो गए और यह सुनिश्चित किया कि समीर पर हल्दी लगा दिया जाए। हमने उसकी कमीज को फाड़ दिया और उस पल का मजा भी लिया। हमें देखकर अन्य लोग भी शामिल हो गए, सभी ने सचमुच सेट पर हल्दी के साथ होली खेलना शुरू कर दिया था। हम शादी के सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं और मुझे यकीन है कि हमारे प्रशंसक भी ऑन-स्क्रीन इसे देखने का आनंद लेंगे।

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/yeh-un-dinon-ki-baat-hai-is-all-set-to-recreate-the-90s-waali-shaadi-with-sameer-and-nainas-haldi-ceremony-189907.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज