किसी काम के नहीं होते हैं ज्यादातर एंटीवायरस, 250 में सिर्फ 80 हुए हैं पास
नई दिल्ली: जो लोग स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं उन्हें अपने डिवाइस को दुरुस्त रखने के लिए एंटीवायरस antivirus इस्तेमाल करना पड़ता है। लेकिन कई बार एंटीवायरस इस्तेमाल करने के बावजूद भी आपके डिवाइस में वायरस आ जाते हैं और वो हैंग करने लगता है साथ ही कई और तरह की भी दिक्कतें आने लगती हैं। तो ऐसे में आज हम आपको मार्केट में मिल रहे ज्यादातर एंटीवायरस की सच्चाई के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।
हवा से कार्बन डाइऑक्साइड खींचों और खुद बना लो कोयला, वैज्ञानिकों ने सुझाई ये गजब की विधि
दरअसल ऑस्ट्रिया की एंटीवायरस बनाने वाली कंपनी एवी कंपेरेटिव्स ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक़ अधिकतर एंटीवायरस किसी काम के नहीं होते हैं और इनका इस्तेमाल करने पर आपके स्मार्टफोन को नुकसान भी हो सकता है। आपको बता दें कि जब भी आपके फ़ोन में कोई दिक्कत आती है तो आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई एंटी वायरस इंस्टॉल कर लेते हैं लेकिन इस रिपोर्ट के मुताबिक़ गूगल प्लेस्टोर google play store पर एंड्राइड स्मार्टफोन Android Smartphone के लिए उपलब्ध एंटीवायरस एप्स में से दो तिहाई से ज्यादा एप काम के नहीं हैं। यहां तक की इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन ऐप्स पर भरोसा भी नहीं किया जा सकता है।
स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन की पहली मानवरहित परीक्षण उड़ान पूरी
आपको बता दें कि कंपनी ने गूगल प्ले स्टोर के 250 एंटीवायरस को स्टडी किया था जिसके बाद ये निकलकर सामने आया कि इनमें से महज 80 ऐप्स ही एक मालवेयर डिटेक्टिंग टेस्ट पास कर पाए थे। इस रिपोर्ट के आने के बाद एक बात तो पूरी तरफ से साफ़ हो गयी है कि आप अपने स्मार्टफोन में जो भी एंटीवायरस इस्तेमाल कर रहे हैं वो असली है या नकली इस बात की कोई गारंटी नहीं है। इस स्टडी में महज 23 ही ऐप ऐसे थे जिन्होंने पूरी तरह से मालवेयर डिटेक्ट किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/study-found-most-of-the-antivirus-are-useless-4295536/
Comments
Post a Comment