प्रधानमंत्री मोदी ने नवाचार के लिए अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को सराहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम उदाहरण है कि कैसे कोई देश सीमित संसाधन होने के बावजूद नवाचार के साथ आगे बढ़ता है। मोदी ने यहां राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में कहा, "अगर हमारे पास इच्छाशक्ति है, हम सीमित संसाधन के साथ भी सफलता हासिल कर सकते हैं। हमारा अंतरिक्ष कार्यक्रम उदाहरण है कि कैसे सीमित संसाधनों के साथ बेहतरीन परिणाम प्राप्त किया जा सकता है।"

यह भी पढ़ें- इस साल चेन्नई ने की 'साइंस एट द सभा' की मेजबानी, डाली न सब पहलुओं पर रोशनी

समारोह का आयोजन विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार के लिए किया गया। मोदी ने कहा, "भारतीय वैज्ञानिकों ने हमेशा मानवता के विकास की दिशा में योगदान दिया है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और रिसर्च से जुड़े संस्थानों को समाज के भविष्य को देखते हुए खुद को ढालने की आवश्यकता होती है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में बनी दवाइयों को 200 से ज्यादा देशों में भेजा जाता है और फार्मा व जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्रों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- अब भारत का यह दोस्त पहुंचा चांद पर, छोटे से इस देश ने हासिल किया बड़ा मुकाम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/modi-appreciates-space-scientists-for-innovations-4208488/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज