आने वाले समय में रोबोट हुबहु कुदरत की नकल कर इंसानों का काम करेगें आसान .

नई दिल्ली : रोबोट और ड्रोन प्रकृति की तरह ही नकल उतार भविष्य के शहरों को बसाने में मददगार साबित हो सकते हैं। आपकों बता दें कि ऐसा वैज्ञानिकों द्वारा अध्ययन में दावा किया गया है कि रोबोट के इस्तेमाल से भविष्य में काम को जल्दी पूरा किया जा सकेगा। इसके साथ ही निर्माण के कार्यों की निगरानी भी की जा सकेगी। इससे मानवीय जोखिम भी कम हो जाएगा।

इन पौधे से अबतक विज्ञान भी है हैरान एेसे कुदरत के करिश्मे को नहीं सुलझा पायें वैज्ञानिक

बताया जा रहा है कि रोबोट को इस तरह से बनाया जाएगा जिसमें उनमें सारा डाटा इकठ्ठा हो। जिसके जरिए काम में सुधार भी लाया जा सकेगा। ब्रिटेन Britain के इंपीरियल कॉलेज लंदन के मिर्को कोवाक ने कहा, भविष्य के शहरों का निर्माण और रख-रखाव जमीन पर काम करने वाले व हवा में उड़ सकने वाले रोबोटों के जरिए संभव होगा। जो इमारतों के शहरी पारिस्थितिक तंत्र एवं अवसंरचना के निर्माण, आकलन एवं मरम्मत के लिए साथ काम करेंगे।

वहीं कोवाक ने एक बयान में कहा, प्रकृति nature से ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं कि इस तरह का सामूहिक निर्माण संभव है और इनमें से कुछ विचारों को सहयोग करने वाले ड्रोन बनाने और उनको संचालित करने के लिए लागू कर हम इस सपने को हकीकत में बदल सकते हैं।

दिल्ली के डॉक्टरों ने 6 महीने के केन्याई बच्चे को दिया नया जीवन

टीम ने प्रकृति से ऐसे उदाहरण लिए जहां जीवों के समूह अपने घरौंदे बनाने में साथ काम करने के लिए अलग -अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। अनुसंधानकर्ता इस तालमेल के तरीकों का विश्लेषण कर अल्गोरिद्म तैयार कर सकते हैं। जिससे रोबोट एवं ड्रोन के समूह,निर्माण कार्य के दौरान एक साथ काम कर सकेगें। यह अध्ययन ‘साइंस रोबोटिक्स’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/robot-will-be-able-to-create-artificial-nature-as-human-world-4354546/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज