बिस्तर पर आराम से लेटकर भी अब घटाया जा सकता है वजन, बस करना होगा यह काम
नई दिल्ली। मोटापा इंसान की जिंदगी में कोई नई बात या समस्या नहीं है, लेकिन आज के समय में लोग इसे लेकर ज्यादा जागरूक हो गए हैं। फास्ट फूड और अनियमित दिनचर्या के चलते आज के युवा वर्ग इस समस्या से बहुत परेशान हैं और इससे निपटने के लिए डायट से लेकर जिम तक का सहारा ले रहे हैं। दिनभर की भागदौड़ के बाद लोग जिम में घंटों पसीने बहा रहे हैं। बहरहाल, अब इन सारी चीजों की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अब सोकर भी वजन को कम किया जा सकता है।
अब आप बिस्तर पर आराम से लेटकर भी मोटापे को दूर कर खुद को फिट रख सकते हैं। सुनने में भले ही यह बात अजीब लगे, लेकिन यह सच है। आइए जानते हैं कि यह कैसे संभव है:
वैज्ञानिकों ने एक शोध के दौरान यह निष्कर्ष निकाला है कि सोने से पहले ठंडे पानी से नहाना स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा है। इस वजह से जब भी सोने जाए उससे एक या आधा घंटा पहले ठंडे पानी से अच्छे से नहा लें। इससे काफी लाभ पहुंचेगा।
कुछ वक्त पहले एक अध्ययन किया गया था जिसके रिपोर्ट को नॉर्थ अमरीकन जनरल आफ मेडिकल साइंस में प्रकाशित किया गया। इस रिपोर्ट के अनुसार, आप जिस कमरे में सो रहे हैं अगर उस रूम का तापमान कम है यानि कि यदि वह कमरा ठंडा है तो सोने के दौरान बॉडी में कैलोरी बर्न होने की संभावना ज्यादा है।
इसके साथ ही डिनर में सोडियम की मात्रा कम रखने की जरूरत है क्योंकि इस वक्त नमक का अधिक मात्रा में सेवन पाचन क्रिया में बाधा डालता है।
कुछ मात्रा में पानी पीने के बाद ही बिस्तर पर लेटें।
कोशिश यही करें कि देर शाम को काम से लौटने के बाद फ्रेश होकर थोड़ा सा वार्म अप करें इससे आप डिनर में जो भी खाते हैं पेट में उसके पाचन की दर बढ़ जाती है और सोते वक्त कैलोरी अधिक मात्रा में बर्न होता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/now-people-can-lose-weight-while-sleeping-by-following-these-steps-4308647/
Comments
Post a Comment