अगर आप भी बिल्कुल गर्म चाय पीते हैं तो संभल जाए, हो सकता है यह कैंसर
नई दिल्ली। सुबह की शुरूआत हम सबकी चाय से होती है। किसी को सुगर फ्री चाय पसंद है तो वही कोई दूध और चीनी डालकर चाय पीता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें बिना दूध की चाय पीना ज्यादा अच्छा लगता है। चाय भले ही कैसी भी हो यह आप पर निर्भर करता है, लेकिन जब भी चाय पीएं तो एक बात का ध्यान जरूर रखें और वह यह कि गर्मागर्म चाय पीने की गलती भूलकर भी न करें।
हम में से ऐसे कई लोग हैं जिन्हें एक दम गर्म चाय पीने का शौक होता है। वैसे तो चाय गर्म ही पी जाती है, लेकिन बिल्कुल गर्म चाय पीने से बचना चाहिए। हाल ही में हुई एक रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। इसमें बताया गया कि गर्म चाय पीने से इसोफेजियल कैंसर होने का खतरा बना रहता है।
इंसान के गले से पेट तक एक लंबी नली या ट्यूब होती है जिसे घुटकी कहते हैं। जब घुटकी में किसी को कैंसर होता है तो उसे इसोफेजियल कैंसर कहते हैं।
अमरीकन कैंसर सोसायटी के मुख्य के लेखक फरहाद इस्लामी का इस बारे में कहना है कि गर्मागर्म चाय-काफी की चुस्की कई लोगों को पसंद है। हालांकि इन्हें थोड़ा ठंडा करने के बाद ही पीना चाहिए। इंटरनेशनल जर्नल आफ कैंसर में इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया गया है। इस रिसर्च को करने के लिए 40 से 75 आयु वर्ग के कुल 50 हजार लोग को चुना गया था।
यानि कि 75 डिग्री सेल्सियस से अधिक गर्म चाय को छूकर भी न देखें। चाय बनने के 4 से 5 मिनट बाद ही इसे पीना स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/people-should-avoid-to-drink-piping-hot-tea-4315099/
Comments
Post a Comment