पेट में जाकर गंभीर बीमारियों का इलाज करेगा ये कीड़ा, कम हो जाएगा इलाज का खर्च

नई दिल्ली: आजकल ज्यादातर इंडस्ट्रीज़ में रोबोट robots का इस्तेमाल किया जा रहा है, इनकी मदद से इंसानों पर काम का बोझ कम पड़ता है साथ ही ये किसी भी परिस्थिति में काम कर लेते हैं। लेकिन इंडस्ट्रीज़ के अलावा अब रोबोट्स लोगों का इलाज भी करेंगे और गंभीर से गंभीर बीमारियों disease को ठीक करने में इंसान की मदद करेंगे।

बिस्तर पर आराम से लेटकर भी अब घटाया जा सकता है वजन, बस करना होगा यह काम

आपको बता दें कि चिकित्सा क्षेत्र में आए दिन नई क्रांतियां होती रहती हैं लेकिन हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबॉटिक कैटरपिलर Robotic Caterpillar बनाया है जो इंसान के शरीर में जाकर उसका इलाज कर सकेगा। यह कीड़ा Worm इस तरह से प्रोग्राम किया जाएगा जिससे ये आपके पेट में जा कर बिना किसी इंस्ट्रक्शन के काम शुरू कर देगा और फिर आसानी से आपके शरीर से बाहर भी निकल जाएगा।

जानकारी के मुताबिक़ इस कीड़े को इलाज करने के लिए शरीर में पहुंचा दिया जाता है। यह आकार में बेहद ही छोटा है लेकिन फिरभी यह अपना काम करने में सक्षम है। इस रोबॉटिक कीड़े के ऊपरी कवच को मुलायम बनाया गया है जिससे ये पेट में जाकर किसी तरह का नुकसान ना पहुंचा सके। साथ ही इस कीड़े को कैटरपिलर की तरह बनाया गया है जिसकी कई सारी टांगे भी हैं।

VIDEO: नवाब के घर से तोता हुआ लापता, पूरे इलाके में मच गया शोर

आपको बता दें कि यह रोबॉटिक कैटरपिलर शरीर के उन अंगों में भी दवाई पहुंचा सकता है जहां पर दवाई पहुंचाना काफी मुश्किल होता है। अभी इस कैटरपिलर का टेस्ट किया जा रहा है लेकिन आने वाले समय में ये चिकित्सा के क्षेत्र को एक अलग आयाम दे सकता है। आपको बता दें कि इस रोबोट को और बेहतर बनाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लगातार काम कर रही है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/this-worm-will-treat-your-body-from-many-diseases-4338014/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज