NASA ने सालों की खोज के बाद की नए ग्रह की पुष्टि, आकार में सूर्य से है 60 गुणा बड़ा

नई दिल्ली। अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी nasa ने सौरमंडल के बाहर के पहले एक ग्रह की मौजूदगी की पुष्टि की है। NASA ने बताया है कि उनके अंतरिक्ष टेलिस्कोप केपलर की लॉन्चिंग के 10 साल बाद इस ग्रह की मौजूदगी के बारे में पता लगाया जा सका है। अमरीका की यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई के शोधकर्ताओं ने बताया कि इस ग्रह को केपलर-1658 बी के तौर पर पहचाना गया है। जो 3.85 दिन में अपने तारे का चक्कर पूरा करता है। NASA ने बताया कि यह ग्रह सूर्य से भी 60 गुना बड़ा बताया जा रहा है।

यह भी पढें- 600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भारत में दौड़ेगी यह ट्रेन, अमेरिका भी इस तकनीक से कोसों दूर

जानकारी के अनुसार, केपलर टेलिस्कोप को 2009 में लॉन्च किए जाने के बाद हजारों एक्सोप्लेनेट यानी की सौरमंडल के बाहर के ग्रहों की खोज की गई है। सौरमंडल में ग्रह जब भी अपने तारे के सामने से निकलता है तो उसके तारे पर उसकी छाया दिखने लगती है और केपलर में भी इसी छाया के दिखने पर ग्रह के होने का अनुमान लगाया गया है। लेकिन इसे साबित करने के लिए अभी और ज्यादा विश्लेषण की जरूरत है।
यह भी पढें- भारतीय रक्षा वैज्ञानिक को मिली बड़ी सफलता, अमरीका करेगा सम्मानित

इस मामले पर अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने द्वीट पर जानकारी दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि केपलर टेलिस्कोप ने (केपलर-1658 बी) ग्रह की खोज की है और वैज्ञानिक ने भी इसकी पुष्टि की है। केपलर द्वारा 2011 में खोजे गए इस ग्रह केपलर-1658 बी की पुष्टि में शोधकर्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि इससे जुड़े अनुसंधानकर्ता कहते थे कि यह ग्रह सूर्य से 60 गुना ज्यादा बड़ा मालूम होता है।

यह भी पढें- कैलिफोर्निया व आईआईएसटी की साझेदारी में बना उपग्रह होगा लांच

यह भी पढें- इस यान से मंगल ग्रह पर पहुंचना होगा आसान, इलन मस्क ने उठाया तस्वीरों से पर्दा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/nasa-confirmed-the-research-of-new-planet-after-a-long-research-4242046/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज