क्या शराब के नशे में PM नरेंद्र मोदी को कपिल शर्मा ने किया था ट्वीट? देखें Video

काफी वक्त पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा ने PM नरेंद्र मोदी को टैग कर ट्वीट करते हुए सुर्खियां बना दी थी.कपिल ने बीएमसी को निशाने पर लेते हुए PM नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन के नारे पर सवाल उठा दिया था. कपिल ने लिखा था- ''मैं पिछले पांच साल से 15 करोड़ रुपए टैक्स भर रहा हूं, लेकिन मुझे ऑफिस बनाने के लिए बीएमसी को 5 लाख की घूस देनी होगी. कपिल यहीं नहीं रुके और उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा था- ये हैं आपके अच्छे दिन?'' अब कपिल सलमान खान के भाई अरबाज खान के नए चैट शो पिंच बाई अरबाज खान (Pinch by Arbaaz Khan) में इस मुद्दे पर खुलकर बात करते हुए नजर आएंगे. शो का एक प्रोमो वायरल हो रहा है जिसमें कपिल ने पीएम मोदी को किए ट्वीट के बारे में बात करते हुए बड़ा खुलासा करते हुए नजर आ रहे हैं. प्रोमो वीडियो में कपिल कहते नजर आ रहे हैं, ''कोई सुबह उठकर 5 बजे पीएम को ट्वीट करता है तो सीधी सी बात है। या तो वो बहुत दुखी है या तो उसने शराब पी रखी है.'' Watch @KapilSharmaK9 at @arbaazSkhan 's talk show #PinchbyArbaazKhan only on #QuplayTV .#kapilsharma pic.twitter.com/D36w5CUa7F— Kapil Updates (@KapilUpdate) March 7, 2019 इस प्रोमो के बाद कपिल के साथ अरबाज के नए शो को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है। आपको बता दें कि अरबाज खान का शो पिंच यूट्यूब चैनल QuPlay पर दिखाया जायेगा.

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/did-kapil-sharma-tweeted-to-pm-modi-under-the-influence-of-alcohol-hear-from-himself-arbaaz-khan-show-pinch-195703.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज