Silsila Badalte Rishton ka 2 : शो के प्रोमो में परी और मिष्टी की कहानी आई नजर

दृष्टि धामी, शक्ति अरोड़ा और अदिति शर्मा के शानदार अभिनय से सजे पॉपुलर टीवी शो 'सिलसिला बदलते रिश्तों..' ने अपने कंटेंट की वजह से खूब सुर्खियां बनाई थी. ये सीरियल एक्सट्रा मेरीटल अफेयर की कहानी पर आधारित था. इस सीरियल में दृष्टि एक ऐसी महिला (नंदिनी) के किरदार में दिखती थी, जिसकी वजह से उसकी ही दोस्त का घर उजड़ गया था. इस शो की कहानी को लेकर दर्शकों के एक वर्ग ने सोशल मीडिया पर अपन गुस्सा निकाला था. वहीं बाद में दृष्टि धामी ने शो छोड़ने का ऐलान कर सबको चौंका दिया था. बाद में शक्ति अरोड़ा ने भी शो छोड़ दिया. वहीं हमने आपको ये भी बताया था कि 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' सीजन 2 को बनाया जा रहा है. अब शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है जिसमें अनेरी वजानी, तेजस्वी प्रकाश, कुणाल जयसिंह और रोहन गंडोत्रा की झलक नजर आई है. इस प्रोमो में दिखाया गया है कि नंदिनी (दृष्टि धामी) और मौली (अदिति शर्मा) की बेटी परी और मिष्टी के इर्द गिर्द घूमने वाली है. इस प्रोमो में परी मिष्टी से पूछती है आखिर उसके लिए प्यार के क्या मायने है. इस सवाल का जवाब देते हुए मिष्टी कहती है कि मेरे लिए प्यार कमिटमेंट है जो कभी ना तोड़ा जाए. इसके तुरंत बाद मिष्टी परी से ही यही सवाल पूछती है तो परी कहती हुई नजर आ रही है कि प्यार और कमिटमेंट मेरे लिए नहीं बनी है.आपको बता दें कि 'सिलसिला बदलते रिश्तों का-2' कलर्स के डिजिटल प्लेटफॉर्म वूट पर 5 मार्च 2019 से ऑनएयर किया जाएगा. View this post on Instagram A post shared by kunal jaisingh (@kunaljaisingh) on Mar 1, 2019 at 1:23am PST

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/silsila-badalte-rishton-ka-2-promo-is-out-and-going-viral-194951.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज