Singing Sensation: संगीत प्रेमियों के लिए आया नया सिंगिंग प्लेटफार्म, पढ़ें

बॉलीवुड की दुनिया में सिंगर कई लोग बनना चाहते हैं. लेकिन ये सपना बहुत कम लोगों का पूरा होता है. हाल ही में जयपुर के चित्रांश जैन ने अपने नए सिंगिंग प्लेफॉर्म 'सिंगिंग सेंसेशंस' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. जहां बॉलीवुड के कई सिंगर्स और सितारों ने उनकी प्रशंसा की है. चित्रांश की उम्र महज 24 साल है. हाल ही में चित्रांश के बारे में बात करते हुए आशा भोसले ने कहा "आज के समय में इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट्स को कोई सरहाना या काम नहीं मिल पता. ऐसे में दुनिया एक अच्छा टैलेंट पहचान पाने में असफल हो जाते है. मैं काफी खुश हूं कि सिंगिंग सेंसेशंस ने ऐसे आर्टिस्ट्स को सपोर्ट करते हुए इस मंच को तैयार किया है. मैं इस पहल को अपना आशीर्वाद देती हूं. " [ यह भी पढ़ें: सलमान खान ने दीपिका पादुकोण के साथ काम करने को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात ] आपको बता दें, चित्रांश ने बॉलीवुड के तमाम आर्टिस्ट के साथ काम किया है. जिसमें वरुण पृथी, सिंगर गजेंद्र वर्मा, मोहित गौर, स्टेबिन बेन, डायरेक्टर प्रकाश झा, टेलीविजन एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, यूट्यूब आर्टिस्ट आशीष चंचलानी, गौरव गेरा शामिल हैं. जयपुर के चित्रांश ने अपने संगीत प्रेम की वजह से अपनी सीए की पढ़ाई छोड़ी और ऐसे सिंगर्स को एक मंच प्रदान करने की सोची और वो आज इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है.

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/social-viral/the-inspiring-journey-of-chitransh-jain-founder-of-singing-sensations-a-platform-for-unheard-talents-196995.html

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज