न टूटेंगे, न खराब होंगे, अब रीसाइकिल करके अलग-डिजाइन में पहन सकेंगे ये शू

नई दिल्ली। यूरोप की एक कंपनी ने ऐसे शू ( Shoe ) बनाए हैं, जिन्हें आप रीसाइकिल करवाकर बार-बार पहन सकते हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा। अगर एक ही डिजाइन के शू पहनकर मन भर जाए, तो आप इसे कंपनी से रीसाइकिल ( recycle ) करवाकर नया डिजाइन भी बनवा सकते हैं।

कार्बन डाइऑक्साइड के बढ़ने से 2050 तक बच्चों और महिलाओं को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

खास बात यह है कि यह शू कभी टूटते या फटते नहीं। ऐसा रीसाइकिलेबल मटीरियल की मदद से संभव हो पाया है। यह शू यूरोप की एक कंपनी ने बनाए हैं।

 

science

थर्मोप्लास्टिक पॉलीयूरेथेन से बना है शू
कंपनी ने इन शू के बारे में बताया कि इस पर कई वर्षों से रिसर्च चल रही थी। इन शू को फ्यूचरक्राफ्ट लूप ( Futurecraft Loop) नामक टीपीयू (TPU) यानी थर्मोप्लास्टिक पॉलीयूरेथेन से बनाया गया है।

बिना रन-वे उड़ान भरेंगे हवाई जहाज, 2020 में बदल जाएंगे हवाई यात्रा के मायने

वहीं इसके मिडसोल को बूस्ट कुशनिंग टैक्नोलॉजी ( tecnology ) से बनाया गया है। शू कंपनी का कहना है कि वह इस प्रोजेक्ट पर पिछले 6 वर्षों से काम कर रही थी और उनका लक्ष्य था- प्लास्टिक के वेस्ट मटीरियल से शू बनाया जाए।

 

 

science

कहीं नहीं है सिलाई और ग्लू
इन शू को बनाने के लिए किसी भी ग्लू और सिलाई का उपयोग नहीं किया गया है। इन शू को इस्तेमाल करने के बाद कंपनी को वापस दिया जा सकता है। यानी इन्हें नए मटीरियल के साथ वर्षों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे वातावरण भी प्रदूशित होने से बचेगा। ये शू सबसे पहले एथलीट्स को ट्राय के तौर पर दिए जाएंगे। उनसे फीडबैक लेने के बाद कंपनी इन्हें 2021 में मार्केट में उतार सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/science-tech-news/we-will-be-able-recycle-and-wear-in-different-designs-shoes-4450682/

Comments

Popular posts from this blog

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

14 साल की गीतांजली ने पानी में लेड की मात्रा पता करने वाला पोर्टेबल डिवाइस बनाया

उल्कापिंडों की बौछार से धरती पर आया है सोना, वैज्ञानिकों ने खोले राज